रांची : सूरज मंडल समेत कई लोग भाजपा में शामिल, लक्ष्मण गिलुवा ने कहा, दूसरी पार्टियां खानदान को समर्पित

Updated at : 15 Oct 2018 7:44 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : सूरज मंडल समेत कई लोग भाजपा में शामिल, लक्ष्मण गिलुवा ने कहा, दूसरी पार्टियां खानदान को समर्पित

रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि देश व प्रदेश की विपक्षी पार्टियां परिवार और खानदान को समर्पित है़ं अपने परिवार और बच्चों को बढ़ाने में लगी हैं. उनका राजनीतिक पोषण कर रही हैं. वहीं भाजपा राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक फकीर की तरह देश की […]

विज्ञापन

रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि देश व प्रदेश की विपक्षी पार्टियां परिवार और खानदान को समर्पित है़ं अपने परिवार और बच्चों को बढ़ाने में लगी हैं. उनका राजनीतिक पोषण कर रही हैं.

वहीं भाजपा राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक फकीर की तरह देश की सेवा कर रहे है़ं श्री गिलुवा रविवार को पार्टी कार्यालय में मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे. मिलन समारोह में झारखंड आंदोलनकारी व झामुमो के पूर्व सांसद-विधायक सूरज मंडल व कोडरमा की जिला परिषद अध्यक्ष शालिनी गुप्ता अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए. प्रदेश अध्यक्ष ने सभी का स्वागत किया.

प्रदेश के महामंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि आज देश में तोड़ने और जोड़ने वालों के बीच की लड़ाई है़ नवरात्र का पर्व देश से आसुरी शक्ति को समाप्त करने वाला होगा़ मौके पर विधायक नवीन जायसवाल, भाजपा नेता प्रो आदित्य साहू, मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, हेमन्त दास, प्रतुल शाहदेव, शिवपूजन पाठक, संजय जयसवाल,अमित सिंह, राकेश चौधरी, संजय पोद्दार, तारिक इमरान आदि मौजूद थे़ मिलन समारोह में झामुमो, झाविमो, कांग्रेस व आजसू के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा़
सूरज मंडल ने कहा कि हमने झारखंड आंदोलन की लड़ाई राज्य के लिए लड़ी थी़ किसी परिवार के बेटा, बहू के सुख के लिए आंदोलन नहीं किया था़ आंदोलन की पीड़ा मुझे लगातार सता रही थी़ मैंने शहीदों के सपनों के अनुरूप झारखंड बनाने के लिए भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश शक्तिशाली और विकसित हुआ है़ उन्हें पुन: देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए पूरी ताकत से जुट जाना है़
शालिनी गुप्ता ने कहा कि भाजपा केवल एक पार्टी नहीं, विचारधारा है़ गांव-ग्रामीण, किसान, महिला, जनहित और विकास की विचारधारा है़ केंद्र और राज्य सरकार की हर दिन एक नयी योजना आ रही है़ देश के गरीबों के उत्थान के लिए काम हो रहा है़ भाजपा से जुड़ कर एक नयी शुरुआत की है़ पूरी ताकत पार्टी को मजबूत करने में लगाऊंगी़ कण-कण और क्षण-क्षण पार्टी को समर्पित होगा़
रड़गांव काली मंदिर के महंत भी हुए शामिल
रांची-जमशेदपुर हाइवे स्थित रड़गांव काली मंदिर के महंत सीताराम बाबा भी भाजपा में शामिल हुए़ प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, महामंत्री दीपक प्रकाश, आदित्य साहू सहित कई नेताओं ने बाबा का स्वागत किया़ महंत सीताराम बाबा ने कहा कि भाजपा धर्म और संस्कृति के संरक्षण की बात करती है़
सांस्कृतिक राष्ट्रवाद भाजपा का मंत्र है़ भाजपा सरकार के विकास कार्यों से प्रभावित होकर वह पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे है़ं
पूर्व पुलिस अधिकारी घसिया उरांव भी हुए शामिल
पूर्व पुलिस अधिकारी घसिया उरांव भी भाजपा में शामिल हुए़ उन्होंने कहा कि वह संगठन को मजबूत करने मेें अपनी भूमिका निभायेंगे़ केंद्र और राज्य सरकार के कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए. वहीं आम आदमी पार्टी रांची के संयोजक सुनील कुमार सिंह ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की़ उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार की लड़ाई के खिलाफ खड़ी हुई पार्टी आज खुद भ्रष्टाचार में शामिल हो गयी है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola