ऐसा कोई निर्माण कार्य न हो जिससे पहाड़ी पर बोझ पड़े
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Oct 2018 9:24 AM (IST)
विज्ञापन

रंजन यादव, पहाड़ी मंदिर विकास समिति के पुराने सदस्य रांची पहाड़ी पर ऐसा कोई निर्माण कार्य नहीं किया जाये, जिससे इस पर कोई बोझ पड़े. पहाड़ी पर स्थित सभी मंदिरों की मरम्मत हो.क्योंकि, पहाड़ी व मंदिर से लोगों की आस्था जुड़ी है. बाबा के मंदिर के पास हॉल बना हुआ था, उसे तोड़ दिया गया […]
विज्ञापन
रंजन यादव,
पहाड़ी मंदिर विकास समिति के पुराने सदस्य
रांची पहाड़ी पर ऐसा कोई निर्माण कार्य नहीं किया जाये, जिससे इस पर कोई बोझ पड़े. पहाड़ी पर स्थित सभी मंदिरों की मरम्मत हो.क्योंकि, पहाड़ी व मंदिर से लोगों की आस्था जुड़ी है. बाबा के मंदिर के पास हॉल बना हुआ था, उसे तोड़ दिया गया है. उसकी जगह पर दूसरा हॉल बनाया जाये ताकि, लोग वहां आराम कर सकें. मंदिर में सुझाव व शिकायत पेटी रखा जाये. हर सप्ताह सचिव से अनुमंडल पदाधिकारी की उपस्थिति में शिकायत पेटी व सुझाव पेटी खोला जाये. लोगों ने क्या शिकायतें की हैं और सुझाव कितने आये, इसकी समीक्षा हो सके. पहाड़ी का जीर्णोद्धार कैसे हो इस पर विशेषज्ञों की राय ली जाये. पहाड़ी में जो झंडा का पाेल लगाया गया है, उसे किसी सुरक्षित जगह पर शिफ्ट कर दिया जाये. भक्तों द्वारा दान दी गयी राशि का सदुपयोग हो. उसे मंदिर के जीर्णोद्धार में लगाया जाये.
दान राशि के रखने की समुचित व्यवस्था की जाये. दान राशि तब तक खर्च न हो जब तक मंदिर का उद्देश्य पूरा न हो. पहाड़ी के चारों ओर फलदार पौधे व औषधीय पौधे लगाये जायें. साथ ही साथ सुगंधित पौधे लगाये जाये, जिससे पूरा माहौल सुगंधित रहे. साथ ही पहाड़ी में होने वाले मिट्टी कटाव को भी रोका जा सके. पहाड़ी के चारों ओर चहारदीवारी किया जाये. रांची पहाड़ी के मंदिरों की सफाई प्रत्येक दिन हो. इस दौरान पुजारी मौजूद रहें. पहाड़ी में सुरक्षा गार्डों की काफी आवश्यकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




