रांची : राजधानी में बनने हैं 25 नये पावर सब स्टेशन, पांच बनकर तैयार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : रांची जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में 25 नये पावर सब स्टेशन में पांच सब स्टेशन बन चुके हैं. शेष 20 सब स्टेशन में तीन का सिविल वर्क शुरू हो चुका है और दो सब स्टेशन का निर्माण हो चुका है, लेकिन उन्हें अब तक चालू नहीं किया गया है. 15 सब […]
विज्ञापन
रांची : रांची जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में 25 नये पावर सब स्टेशन में पांच सब स्टेशन बन चुके हैं. शेष 20 सब स्टेशन में तीन का सिविल वर्क शुरू हो चुका है और दो सब स्टेशन का निर्माण हो चुका है, लेकिन उन्हें अब तक चालू नहीं किया गया है. 15 सब स्टेशन के लिए जमीन चिह्नित कर लिये गये हैं, लेकिन काम शुरू नहीं हुआ है.
बताया गया कि आरएपीडीआरपी स्कीम से रांची के शहरी क्षेत्र में पंडरा, सदाबहार चौक, हटिया, आरएंडडी सेल और साइंस सेंटर के सब स्टेशन चालू हो चुके हैं. ओरमांझी और सुतियांबे में सब स्टेशन बन चुका है पर चालू नहीं हुआ है. वहीं कुसई, एचएमटीपी और कांके के कोचर में सब स्टेशन निर्माण के लिए सिविल वर्क शुरू हो चुके हैं. शेष 15 सब स्टेशन में तीन सब स्टेशन 12 वीं योजना और 12 सब स्टेशन दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत होना है. इनके लिए जमीन चिह्नित कर ली गयी है.
यहां बनेंगे सब स्टेशन
रातू प्रखंड के नगड़ी, बाजीपुर, मैक्लूसकीगंज, राहे, चान्हो, अनगड़ा के जोरगो, बेड़ो के मुरहू, ओरमांझी के उकरीद, सिल्ली, तमाड़ के मुरपा, बुढ़मू के उस्कू, कांके के संग्रामपुर, नामकुम में चुटिया के समीप व ओरमांझी में बीएसएनएल के समीप.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










