रांची : कॉफी विथ डॉक्टर 10 अक्तूबर को प्रभात खबर सभागार में
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : प्रभात खबर अौर अॉर्किड मेडिकल सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में 10 अक्तूबर 2018 को कॉफी विथ डॉक्टर का आयोजन किया जा रहा है. इसमें अॉर्किड मेडिकल के पेट, आंत एवं लीवर रोग विशेषज्ञ डॉ जयंत घोष परामर्श देंगे. कोकर स्थित प्रभात खबर कार्यालय के सभागार में दिन के 10 बजे से दोपहर दो […]
विज्ञापन
रांची : प्रभात खबर अौर अॉर्किड मेडिकल सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में 10 अक्तूबर 2018 को कॉफी विथ डॉक्टर का आयोजन किया जा रहा है. इसमें अॉर्किड मेडिकल के पेट, आंत एवं लीवर रोग विशेषज्ञ डॉ जयंत घोष परामर्श देंगे.
कोकर स्थित प्रभात खबर कार्यालय के सभागार में दिन के 10 बजे से दोपहर दो बजे तक मरीजों को नि:शुल्क परामर्श दिया जायेगा. डॉ जयंत घोष से मरीज पिलिया, पेट में गैस, पैखाना साफ न होना, निरंतर पेट दर्द, फैटी लिवर, भूख न लगना, शराब की लत आदि रोग से जुड़े विकार व चिकित्सा से संबंधित जानकारी ले सकते हैं.
कार्यक्रम में हेपेटाइटिस बी व आरबीएस की नि:शुल्क जांच करा सकते हैं. कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पूर्व में अन्य किसी डॉक्टर से जांच कराये हैं, तो उक्त पर्ची एवं जांच रिपोर्ट साथ ला सकते हैं. पंजीयन नि:शुल्क होगा. पंजीयन की जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7280055026 व 6206261709 पर संपर्क किया जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन