रांची : नौकरी दिलाने के नाम पर की ठगी, आरोपी हिरासत में

Updated:
विज्ञापन

रांची : लोअर बाजार पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी के आरोप में शनिवार को अनिल मिश्रा नामक व्यक्ति को कांटा टोली-नामकुम मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के पास से हिरासत में लिया है. वह चुटिया के रहनेवाले हैं. उन पर पंडरा के लक्ष्मी नगर निवासी महिला शकुंतला देवी ने ठगी […]

विज्ञापन
रांची : लोअर बाजार पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी के आरोप में शनिवार को अनिल मिश्रा नामक व्यक्ति को कांटा टोली-नामकुम मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के पास से हिरासत में लिया है.
वह चुटिया के रहनेवाले हैं. उन पर पंडरा के लक्ष्मी नगर निवासी महिला शकुंतला देवी ने ठगी का आरोप लगाया है. खबर लिखे जाने तक मामले में दोनों पक्ष के बीच बातचीत जारी है. इसलिए पुलिस ने अनिल मिश्रा को गिरफ्तार नहीं किया है. महिला ने पुलिस को बताया कि कुछ माह पूर्व अनिल मिश्रा से उनकी मुलाकात रातू रोड में हुई थी.
तब उसने खुद को स्वास्थ्य विभाग का कर्मी बताते हुए महिला को नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया था. इसके एवज में अनिल मिश्रा ने महिला से 82 हजार रुपये लिये थे. लेकिन जब महिला को नौकरी नहीं मिली, तब वह वापस रुपये की मांग करने लगी. लेकिन अनिल मिश्रा रुपये वापस करने से टाल-मटोल करने लगा. तब महिला ने परिजनों को इसकी जानकारी दी. इसके बाद सभी ने मिल कर अनिल मिश्रा को पकड़ कर पुलिस को सौंपने की योजना तैयार की.
तैयार योजना के अनुसार महिला ने 20 हजार और देने के लिए शनिवार को अनिल मिश्रा को बुलाया. अनिल मिश्रा के तय जगह पर पहुंचते ही महिला के परिवार वालों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola