रांची : अंतिम व्यक्ति की सेवा ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी : रघुवर दास
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Sep 2018 7:13 AM
विज्ञापन
भाजपा ने पंडित दीनदयाल को किया याद, लिया संकल्प रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद का जो मंत्र दिया था वह आज भी प्रासंगिक है़ उन्होंने कहा था कि समाज और राष्ट्र अलग नहीं है़ राष्ट्र सेवा व समाज सेवा के मूल में मनुष्य है़ अंतिम व्यक्ति […]
विज्ञापन
भाजपा ने पंडित दीनदयाल को किया याद, लिया संकल्प
रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद का जो मंत्र दिया था वह आज भी प्रासंगिक है़ उन्होंने कहा था कि समाज और राष्ट्र अलग नहीं है़ राष्ट्र सेवा व समाज सेवा के मूल में मनुष्य है़
अंतिम व्यक्ति के आंसू पोंछ कर हम पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपने को पूरा कर सकते है़ं गरीबों की सेवा ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी़ श्री दास मंगलवार को दीनदयाल नगर में भाजपा महानगर द्वारा आयोजित दीनदयाल जयंती पर बोल रहे थे़
मौके पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं श्रद्धासुमन अर्पित किये़ इस अवसर पर मंत्री सीपी सिंह, महेश पोद्दार, दीपक प्रकाश, विधायक नवीन जायसवाल, डॉ जीतूचरण राम, मेयर आशा लकड़ा, खादी बोर्ड के अध्यक्ष संजय सेठ, यदुनाथ पांडेय, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय सहित कई लोगों ने दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया़
प्रबुद्ध प्रकोष्ठ ने लगाया शिविर : भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ की ओर से टाटीसिल्वे में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया़ शिविर में गरीब मरीजों का इलाज किया गया़ मौके पर सांसद रामटहल चौधरी, विधायक रामकुमार पाहन, 20 सूत्री के उपाध्यक्ष जैलेंद्र कुमार, रणधीर चौधरी, सत्येंद्र मल्लिक सहित कई लोग पहुंचे़
दिव्यांग बच्चों के बीच फल का वितरण किया : अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह सेठी के नेतृत्व में गुरुनानक होम फॉर चिल्ड्रेन में दिव्यांग बच्चों के बीच फल का वितरण किया गया़ मौके पर भाजपा के महामंत्री दीपक प्रकाश भी मौजूद थे़ कार्यक्रम में सचिव मेजर गुरुदयाल सिंह, कंवलजीत सिंह सेठी सहित कई लोग शामिल हुए़
रांची : सिविल कोर्ट परिसर में भी जयंती मनायी गयी
रांची : सिविल कोर्ट में मंगलवार को भाजपा चुनाव आयोग संपर्क विभाग के सदस्यों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनायी. कार्यक्रम संयोजक शिव कुमार शर्मा के नेतृत्व में हुआ. इस दौरान अधिवक्ताअों ने स्वच्छता अभियान भी चलाया. कार्यक्रम में अरविंद सिंह, सह संयोजक सुधीर श्रीवास्तव, आदर्श शर्मा, प्रेम प्रकाश,अरविंद मित्रा सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










