झारखंड में महिला उद्यमियों को खोजना मुश्किल : पूनम आनंद
Updated at : 23 Sep 2018 12:21 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : झारखंड चेंबर के महिला उद्यमिता विकास उप समिति के तत्वावधान में शनिवार को चेंबर भवन में परिचर्चा का आयोजन किया. परिचर्चा का विषय झारखंड में महिला उद्यमियों के लिए अवसर और उनके समक्ष होनेवाली चुनौतियां थी. नेतृत्व उप समिति की चेयरपर्सन पूनम आनंद ने किया. उन्होंने कहा कि झारखंड में महिला उद्यमी को […]
विज्ञापन
रांची : झारखंड चेंबर के महिला उद्यमिता विकास उप समिति के तत्वावधान में शनिवार को चेंबर भवन में परिचर्चा का आयोजन किया. परिचर्चा का विषय झारखंड में महिला उद्यमियों के लिए अवसर और उनके समक्ष होनेवाली चुनौतियां थी.
नेतृत्व उप समिति की चेयरपर्सन पूनम आनंद ने किया. उन्होंने कहा कि झारखंड में महिला उद्यमी को खोजना मुश्किल काम है. यंग जेनरेशन की महिलाएं प्रोफेशनल तरीके से काम कर रही हैं. खुशी की बात है कि मानव सभ्यता में पहली उद्यमी भी महिला ही थी, जिन्होंने कृषि आधारित उद्योग की शुरुआत की थी. परिचर्चा के दौरान कई महिलाआें ने अपने अनुभव साझा किये.
मौके पर फिक्की के भरत जायसवाल, झारखंड चेंबर की उपाध्यक्ष सोनी मेहता, महिला उद्यमी अर्चना वर्मा, पूनम, मंजू, हर्षप्रीत कौर, सिमरनजीत कोहली, निलोफर सोनी, कल्पना, प्रीति सिन्हा, एकता जायसवाल, अाकांक्षा जायसवाल, अनुपमा सिन्हा, नेहा कौर आदि उपस्थित थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




