रांची : रांची के भूगर्भ जल और डैमों की स्थिति का होगा अध्ययन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Aug 2018 12:50 AM
विज्ञापन
रांची : सोसाइटी अॉफ जियो साइंटिस्ट रांची के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के भूगर्भ जल की स्थिति पर सर्वे करेगा. इसमें खान एवं भूतत्व निदेशालय के पदाधिकारी भी शामिल होंगे. एचइसी के इंजीनियर्स भवन स्थित कार्यालय में गुरुवार को भूतत्व निदेशक कुमारी अंजलि के साथ हुई सोसाइटी अॉफ जियो साइंटिस्ट की बैठक में यह निर्णय […]
विज्ञापन
रांची : सोसाइटी अॉफ जियो साइंटिस्ट रांची के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के भूगर्भ जल की स्थिति पर सर्वे करेगा. इसमें खान एवं भूतत्व निदेशालय के पदाधिकारी भी शामिल होंगे. एचइसी के इंजीनियर्स भवन स्थित कार्यालय में गुरुवार को भूतत्व निदेशक कुमारी अंजलि के साथ हुई सोसाइटी अॉफ जियो साइंटिस्ट की बैठक में यह निर्णय लिया गया है.
सोसाइटी के महासचिव डॉ अनल सिन्हा ने बताया कि बैठक में रांची के भूगर्भ जल के सर्वे के लिए टीएन मिश्रा के नेतृत्व में एक टीम गठित की गयी है. इस टीम में जीएसआइ के बिरसा तिर्की, सेंट्रल ग्राउंड वाटर के पूर्व अधिकारी एसएन सिन्हा, एबी सहाय और डॉ उदय कुमार शामिल होंगे.
डॉ सिन्हा ने बताया कि रांची की कुछ चुनिंदा जगहों पर भूगर्भ जल की स्थिति, जल संरक्षण के उपाय आदि पर एक रिपोर्ट तैयार की जायेगी. इस रिपोर्ट को मुख्य सचिव झारखंड व जल संसाधन सचिव को भी सौंपा जायेगा. इस सर्वे में रांची व इसके आसपास स्थित डैमों को भी शामिल किया जायेगा है. हाल के दिनों में डैमों में बड़ी मात्रा में सिल्टिफिकेशन पाया गया है, जिससे इन डैमों के पानी भंडारण की क्षमता कम हुई है.
सर्वे रिपोर्ट में इस समस्या के निदान के सुझाव भी दिये जायेंगे. बैठक में अमिताभ कुमार, एस भावसिंहका, आरआर सहाय, रविशंकर चौबे, दीपक टूटी, अनिमा खेस, जया केरकेट्टा, डॉ एस भट्ट और आशुतोष मुखर्जी भी शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










