रांची : पहले मंत्री-अफसर जाते थे, अब किसान जा रहे विदेश: भाजपा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष ज्योतिरीश्वर सिंह ने कहा है कि झारखंड सरकार विकास के संकल्प के साथ काम कर रही है़ झारखंड के 26 किसानों को इजरायल यात्रा पर भेज कर सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि नीयत और सही विकास की दृष्टि को लेकर काम किया जा रहा है. राज्य […]
विज्ञापन
रांची : भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष ज्योतिरीश्वर सिंह ने कहा है कि झारखंड सरकार विकास के संकल्प के साथ काम कर रही है़ झारखंड के 26 किसानों को इजरायल यात्रा पर भेज कर सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि नीयत और सही विकास की दृष्टि को लेकर काम किया जा रहा है. राज्य की रघुवर सरकार जो कहती है, उसे पूरा करती है.
यह ऐसी सरकार है जो संकल्प का विकल्प नहीं ढूंढ़ती. झारखंड राज्य गठन के बाद विकास के दावे तो किये गये पर उसकी हकीकत किसी से छिपी नहीं है़ लेकिन पिछले तीन वर्षों में रघुवर दास के नेतृत्व में झारखंड में विकास का माहौल तैयार हुआ है. श्री सिंह ने कहा है कि गांव और मिट्टी से जुड़े किसानों को सरकार ने विदेश यात्रा पर भेजा है. यह एक सकरात्मक संकेत है़
सरकार की कोशिश है कि यहां के किसान भी उन्नत तकनीक के बारे में जान-समझ सकें. उन्नत तकनीक, उन्नत किसान झारखंड की नयी पहचान बने, इस सोच के तहत मुख्यमंत्री काम कर रहे हैं.
किसान मोर्चा के अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा है कि बेहतर वातावरण तैयार हुआ है. साथ ही लोगों में खेती किसानी के प्रति आकर्षण पैदा होगा. आज के युवा का आकर्षण खेती-बारी की ओर पैदा करना है. यह राज्य व राष्ट्र हित में होगा. राज्य की किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में सरकार द्वारा सक्रियता के साथ पहल की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन