रांची : साइकिल के लिए अब मिलेंगे साढ़े तीन हजार

Updated:
विज्ञापन
रांची : साइकिल के लिए अब मिलेंगे साढ़े तीन हजार

रांची : कल्याण विभाग ने अपनी साइकिल वितरण योजना के तहत प्रति साइकिल देय राशि में वृद्धि की है. अप्रैल 2015 के विभागीय संकल्प के बाद साइकिल खरीदने के लिए प्रति विद्यार्थी तीन हजार रुपये मिलते थे. वहीं, अब इसे बढ़ा कर 3500 रुपये कर दिये गये हैं. राज्य भर के सरकारी स्कूलों की आठवीं […]

विज्ञापन
रांची : कल्याण विभाग ने अपनी साइकिल वितरण योजना के तहत प्रति साइकिल देय राशि में वृद्धि की है. अप्रैल 2015 के विभागीय संकल्प के बाद साइकिल खरीदने के लिए प्रति विद्यार्थी तीन हजार रुपये मिलते थे.
वहीं, अब इसे बढ़ा कर 3500 रुपये कर दिये गये हैं. राज्य भर के सरकारी स्कूलों की आठवीं कक्षा में पढ़ रहे करीब तीन लाख बच्चों को इसका लाभ मिलेगा. इस योजना का मकसद स्कूली विद्यार्थियों में ड्रॉपआउट रोकना तथा उन्हें पढ़ने के लिए उत्साहित करना है. कैबिनेट के फैसले के बाद विभाग ने इसका संकल्प जारी कर दिया है.
गौरतलब है कि राज्य सरकार के तहत सभी कोटि के स्कूलों की आठवीं कक्षा में पढ़ रहे एससी, एसटी, अोबीसी तथा अल्पसंख्यक विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ मिलता है. बढ़ी रकम पूर्व की तरह विद्यार्थियों के एकाउंट में डीबीटी के माध्यम से सीधे भेजी जायेगी. साइकिल की कीमत बढ़ रही है. इसी के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola