रांची : महिला कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च

Updated at : 28 Aug 2018 12:28 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : महिला कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च

रांची : महिलाओं, छात्राओं एवं नाबालिग बच्चियों के साथ गैंगरेप, हत्या, लूट, छिनतई के विरोध में सोमवार को रांची महानगर व ग्रामीण महिला कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकाल. महिलाओं ने हाथों में कैंडल लेकर कांग्रेस भवन से अलबर्ट एक्का चौक तक मार्च किया. यहां पर मृत बच्चियों की याद में दो मिनट का मौन रखा […]

विज्ञापन
रांची : महिलाओं, छात्राओं एवं नाबालिग बच्चियों के साथ गैंगरेप, हत्या, लूट, छिनतई के विरोध में सोमवार को रांची महानगर व ग्रामीण महिला कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकाल.
महिलाओं ने हाथों में कैंडल लेकर कांग्रेस भवन से अलबर्ट एक्का चौक तक मार्च किया. यहां पर मृत बच्चियों की याद में दो मिनट का मौन रखा गया. प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष गुंजन सिंह ने कहा कि राज्य में आये दिन महिलाओं, छात्राओं एवं नाबालिग बच्चियों के साथ गैंगरेप, हत्या, लूट, छिनतई की घटना आम हो गयी है.
राज्य में जब से भाजपा की सरकार बनी है, तब से ऐसी घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है. सरकार महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने में असमर्थ है. राज्य की प्रशासनिक तंत्र पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है. उन्होंने कहा कि नैतिकता के आधार पर केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए.
मार्च का नेतृत्व मेरी तिर्की ने किया. मौके पर संगीता टोप्पो, नीलम सहाय, रेणु प्रसाद अग्रवाल, गौरी मल्लिक, नेहा सिंह, मेघा सिंह, अनिता देवी, ब्यूटी एक्का, नीलम कच्छप, फूल कुमारी, शोभा एक्का, नीलम अनामिका एक्का, अनिता सिन्हा आदि शामिल थीं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola