रांची : प्रभात खबर चिकित्सक सम्मान समारोह व कवि सम्मेलन 25 को
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Aug 2018 6:31 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : प्रभात खबर चिकित्सक सम्मान समारोह का आयोजन 25 अगस्त को रिम्स ऑडिटोरियम में किया जायेगा़ इस समारोह में मेडिकल के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा देनेवाले चिकित्सकों को सम्मानित किया जायेगा. इस समारोह के अवसर पर शाम 5.30 बजे से कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया जायेगा. इसमें देश के जानेमाने कवि डॉ विष्णु […]
विज्ञापन
रांची : प्रभात खबर चिकित्सक सम्मान समारोह का आयोजन 25 अगस्त को रिम्स ऑडिटोरियम में किया जायेगा़ इस समारोह में मेडिकल के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा देनेवाले चिकित्सकों को सम्मानित किया जायेगा.
इस समारोह के अवसर पर शाम 5.30 बजे से कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया जायेगा. इसमें देश के जानेमाने कवि डॉ विष्णु सक्सेना, डॉ नसीम निखत, डॉ राहुल अवस्थी व डॉ अरुण जेमिनी शामिल होंगे और अपनी कविता से लोगों का मनोरंजन करेंगे़ इंट्री पास प्रभात खबर के कोकर कार्यालय से सुबह 11 से शाम पांच बजे तक प्राप्त कर सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए 9835482228 पर संपर्क किया जा सकता है़
– विष्णु सक्सेना
रेत पर नाम लिखने से क्या
फायदा एक आयी लहर कुछ
बचेगा नहीं…
– नसीम निखत
बंजारे हैं रिश्तों की तिजारत नहीं करते, हम लोग दिखावे की मोहब्बत नहीं करते…
– डाॅ राहुल अवस्थी
समंदर आंख का है इसमें तो तर भी नहीं सकता, जरा जी भी नहीं सकता-जरा मर भी नहीं सकता…
– अरुण जेमिनी
चीजों में कुछ चीजें बातों में कुछ बातें वो होंगी जिन्हें कभी देख नहीं पाओगे, 21वीं सदी में ढूंढ़ते रह…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




