रांची : अटल की प्रार्थना सभा में टूटेगी दलों की दीवार, विपक्ष के नेताओं को भी बुलाया

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Aug 2018 8:20 AM

विज्ञापन

बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, अटल जी सबके थे, दल की सीमाओं से ऊपर थे रांची : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां 22 अगस्त को रांची पहुंचेगी़ इस दिन सार्वजनिक प्रार्थना सभा होगी़ भाजपा के बैनर-पोस्टर से परे यह श्रद्धांजलि सभा होगी़ दलों की दीवार टूटेगी़ भाजपा ने इस कार्यक्रम में झामुमो, कांग्रेस, झाविमो […]

विज्ञापन
बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, अटल जी सबके थे, दल की सीमाओं से ऊपर थे
रांची : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां 22 अगस्त को रांची पहुंचेगी़ इस दिन सार्वजनिक प्रार्थना सभा होगी़ भाजपा के बैनर-पोस्टर से परे यह श्रद्धांजलि सभा होगी़
दलों की दीवार टूटेगी़ भाजपा ने इस कार्यक्रम में झामुमो, कांग्रेस, झाविमो सहित सभी विपक्षी पार्टियों और सामाजिक संगठनों को बुलाने का फैसला लिया है़ इधर प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि अटल जी सबके थे़ इसलिए पूरा देश उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है़ उन्होंने कहा कि अटल जी दल की सीमाओं से ऊपर थे़
सभी दलों और विचारधाराओं के लोगों ने सम्मान दिया़ झारखंड की जनता उन्हें अभिभावक मानती है़ वे सिर्फ झारखंड के जनक ही नहीं थे बल्कि, उनके दिल में आदिवासी, शोषित, दलित जनता के प्रति विशेष प्यार था़
प्रदेश कार्यालय में हुई बैठक, मुख्यमंत्री भी पहुंचे : सोमवार को अस्थि कलश यात्रा को लेकर हुई बैठक में मुख्यमंत्री रघुवर दास भी पहुंचे़ स्व वाजपेयी की स्मृति में सार्वजनिक प्रार्थना सभा के आयोजन पर विचार–विमर्श किया गया़ तय किया गया कि सभी दलों को बुलाया जाये़
इसके बाद झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अजय कुमार सहित कई नेताओं को आमंत्रित किया गया़ बैठक में श्री गिलुवा, संगठन महामंत्री धर्मपाल, सांसद समीर उरांव, विधायक अनंत ओझा, दीपक प्रकाश, आदित्य साहू, उषा पांडेय, सत्येंद्र तिवारी, मनोज सिंह, सुबोध सिंह गुड्डू, सरिता श्रीवास्तव, गणेश मिश्र, जेबी तुबिद, राजेश शुक्ला, दीनदयाल वर्णवाल, प्रतुल शाहदेव, हेमंत दास, शिवपूजन पाठक, संजय जायसवाल, अमित सिंह, सोना खान, अमरदीप यादव सहित कई पदाधिकारी शामिल हुए़ बैठक में सभी पदाधिकारियों ने स्व वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी़ दो मिनट का मौन रखकर सभी ने उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की़
अस्थि कलश के विसर्जन में मौजूद रहेंगे मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री व राज्य के मंत्री : स्व वाजपेयी के अस्थि कलश को झारखंड के विभिन्न प्रमंडल के नदियों में प्रवाहित किया जायेगा. यह जानकारी देते हुए प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल का कार्यक्रम 23 अगस्त को नामकुम स्थित स्वर्णरेखा नदी में होगा़
इसका नेतृत्व मुख्यमंत्री रघुवर दास करेंगे़ कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत, मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश सहित क्षेत्र के सांसद, विधायक, कार्यकर्ता शामिल होंगे़ उत्तरी छोटानागपुर, पलामू, संताल एवं कोल्हान प्रमंडल के कार्यक्रम 24 अगस्त को क्रमश: रामगढ़, मेदिनीनगर, साहेबगंज एवं बहरागोड़ा स्थिति दामोदर, कोयल, गंगा एवं स्वर्णरेखा नदी में सम्पन्न होगा़
रामगढ़ के कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा, सांसद डॉ. रवीन्द्र कुमार राय और प्रदीप वर्मा रहेंगे़ मेदिनीनगर के कार्यक्रम में मंत्री सीपी सिंह, मंत्री राम चंद्रवंशी, आदित्य साहू और सांसद सुनील कुमार सिंह रहेंगे़
साहेबगंज के कार्यक्रम में मंत्री डॉ. लुईस मरांडी, मंत्री राज पलिवार, मंत्री रणधीर सिंह और विधायक अनंत ओझा, वहीं बहरागोड़ा के कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, मंत्री सरयू राय, सांसद समीर उरांव, पूर्व अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी सहित सभी कार्यक्रमों में स्थानीय सांसद, विधायक, पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल होंगे़
पांच सौ बाइक के साथ शामिल होंगे कार्यकर्ता
रांची : अटल बिहारी वाजपेयी का अस्थि कलश 22 अगस्त की शाम रांची पहुंचेगा़, जिसे बाइपास स्थित कार्निवाल हॉल में रखा जायेगा़ यहां भाजपा कार्यकर्ता, नेता और आम लोग श्रद्धांजलि देंगे़
इसके बाद अस्थि कलश को प्रदेश कार्यालय लाया जायेगा़ एयरपोर्ट से भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पांच सौ मोटरसाइकिल के साथ अस्थि कलश यात्रा में शामिल होंगे़
सोमवार को कलश यात्रा को लेकर भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार ने पदाधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें महामंत्री सह कार्यालय प्रभारी दीपक प्रकाश और राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य पवन साहू विशेष रूप में शामिल हुए़ भाजयुमो पदाधिकारियों को यात्रा के मद्देनजर जवाबदेही सौंपी गयी़ साथ ही स्व वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी गयी़
रांची : 30 के बाद चुनावी मिशन पर जुटेगी भाजपा
रांची : अटल बिहारी वाजपेयी के निधन को लेकर 30 अगस्त तक भाजपा सांगठनिक कामकाज से दूर रहेगी़ इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम होंगे़ सभी जिलों के 513 मंडलों में सार्वजनिक प्रार्थना सभा होगी़ इसमें दूसरे दलों के लोगों को बुलाया जायेगा़ 30 अगस्त तक पार्टी राज्य भर में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धांजलि देगी़
सोमवार को पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में इस बाबत निर्णय लिया गया़ इसमें तय किया गया कि 31 जुलाई से हर जिले में विधानसभा स्तर पर बनी कोर कमेटी की बैठक होगी़ पार्टी चुनावी मिशन में जुटेगी़ जिला से लेकर बूथ स्तर पर चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं के साथ रणनीति बनायी जायेगी़ बूथ स्तर पर कमेटी को दुरुस्त किया जायेगा़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola