बोकारो : डीवीसी लगायेगा 1500 मेगावाट का पंप्ड स्टोरेज हाइडल प्रोजेक्ट
Updated at : 20 Aug 2018 8:58 AM (IST)
विज्ञापन

डीवीसी गोमिया स्थित लुगू पहाड़ पर 1500 मेगावाट का पंप्ड स्टोरेज हाइडल पावर प्लांट लगायेगा. इस प्रोजेक्ट की लागत करीब 52 सौ करोड़ रुपये होगी. इस प्रोजेक्ट से पीक आवर में बिजली की अत्यधिक मांग को पूरा किया जा सकेगा. साथ ही, आने वाले दिनों में थर्मल पावर प्लांटों से होने वाले प्रदूषण से बचा […]
विज्ञापन
डीवीसी गोमिया स्थित लुगू पहाड़ पर 1500 मेगावाट का पंप्ड स्टोरेज हाइडल पावर प्लांट लगायेगा. इस प्रोजेक्ट की लागत करीब 52 सौ करोड़ रुपये होगी. इस प्रोजेक्ट से पीक आवर में बिजली की अत्यधिक मांग को पूरा किया जा सकेगा. साथ ही, आने वाले दिनों में थर्मल पावर प्लांटों से होने वाले प्रदूषण से बचा जा सकेगा.
इस संबंध में पूछे जाने पर डीवीसी के सदस्य सचिव सह प्रभारी चेयरमैन पीके मुखोपाध्याय ने रविवार को कोलकाता से दूरभाष पर बताया कि लुगू पहाड़ पर बोकारो नदी के किनारे इस प्रोजेक्ट का निर्माण किया जाएगा. प्रोजेक्ट को लेकर मिनीरत्न वापकाॅस कंपनी द्वारा प्री फिजबिलटी रिपोर्ट तैयार कर ली गयी है.
अब डीपीआर तैयार किया जायेगा. डीपीआर में दो साल का समय लगेगा. 52 सौ करोड़ की लागत से बनने वाले इसे प्रोजेक्ट में 250 मेगावाट की छह यूनिटें होगी. प्रोजेक्ट से प्रतिदिन छह घंटे तक 15 सौ मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जा सकेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




