रांची : जिसे राहुल मानेंगे, वही असली इंटक

Updated at : 20 Aug 2018 8:55 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : जिसे राहुल मानेंगे, वही असली इंटक

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस की बैठक में बोले डॉ अजय कुमार रांची : राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक), झारखंड इकाई कार्यकारिणी की बैठक रविवार को राजधानी में हुई. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने कहा कि राहुल गांधी जिस इंटक को मानेंगे, वही असली होगा. इंटक कांग्रेस का संगठन है. झारखंड में विधानसभा की 14 […]

विज्ञापन
राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस की बैठक में बोले डॉ अजय कुमार
रांची : राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक), झारखंड इकाई कार्यकारिणी की बैठक रविवार को राजधानी में हुई. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने कहा कि राहुल गांधी जिस इंटक को मानेंगे, वही असली होगा. इंटक कांग्रेस का संगठन है. झारखंड में विधानसभा की 14 और लोकसभा की दो सीट कोयलाकर्मियों से प्रभावित है. इसमें संगठन को सक्रिय होकर काम करना होगा.
कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि इंटक अनुशासन के साथ काम करता है. यह अनुशासन कांग्रेस को भी सीखने की जरूरत है.
आनेवाले वर्षों में इंटक में कार्यकर्ताओं को सम्मानित स्थान मिलना चाहिए. बैठक में इंटक से जुड़ी गुंजन को कांग्रेस महिला विंग का अध्यक्ष बनाये जाने का स्वागत किया गया. प्रदेश इंटक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि इंटक से जुड़े जो ब्रांच ठीक से काम नहीं कर रहे हैं, उसकी सदस्यता रद्द की जायेगी. जिन यूनियनों का पैसा बकाया है, वह संगठन के पास जमा कर दें. दिसंबर में इंटक का राष्ट्रीय महाधिवेशन होना है. इससे पूर्व राज्य कार्यकारिणी की एक बैठक आयोजित की जायेगी. अधिवेशन से पूर्व सभी बकाया जमा कराने का निर्देश दिया गया है.
बैठक में इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीवा रेड्डी को कांग्रेस कार्यकारिणी में शामिल किये जाने का स्वागत किया गया. बैठक में संतोष कुमार महतो, राकेश्वर पांडेय, रघुनाथ पांडेय, एके झा, गिरजा शंकर पांडेय, ब्रजेंद्र सिंह, बीपी अंबष्ट, एसएस चामा, सरफराज अहमद, सर्वेश कुमार, धर्मेंद्र गोस्वामी, संजय श्रीवास्तव, शुभाशीष चटर्जी आदि मौजूद थे.
कार्यकर्ताओं को दी गयी शक्ति एेप की जानकारी
डॉ अजय ने राहुल गांधी द्वारा लांच किये गये शक्ति एेप की जानकारी दी. इसमें 8828843008 नंबर पर आधार नंबर के साथ मैसेजे देने का आग्रह किया गया. इसमें कहा गया कि कार्यकर्ताओं का डाटाबेस भी तैयार होगा. समय-समय पर होने वाली गतिविधियों की जानकारी भी मिलती रहेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola