रांची : डालसा ने श्रमिकों को उनके अधिकार के बारे में बताया

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची : रांची जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) के तत्वावधान में रविवार को रातू प्रखंड के संजय कॉलोनी में श्रमिकों का निबंधन कराया गया़ इस मौके पर 40 संगठित व 35 असंगठित क्षेत्र के मजदूरों का निबंधन किया गया़ निबंधित श्रमिकों को योजना के तहत दो बच्चों की पढ़ाई के लिए पांच हजार से चार […]

विज्ञापन
रांची : रांची जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) के तत्वावधान में रविवार को रातू प्रखंड के संजय कॉलोनी में श्रमिकों का निबंधन कराया गया़
इस मौके पर 40 संगठित व 35 असंगठित क्षेत्र के मजदूरों का निबंधन किया गया़ निबंधित श्रमिकों को योजना के तहत दो बच्चों की पढ़ाई के लिए पांच हजार से चार लाख रुपये तक की सहायता, दो बेटियों के विवाह के लिए 30–30 हजार रुपये की सहायता, पांच लाख रुपये बीमा योजना का लाभ, ढाई लाख रुपये तक चिकित्सा सेवा का लाभ 18 से 55 वर्ष के श्रमिकों (महिला व पुरुष) को दिया जाएगा़ इसके अलावा कुल 22 प्रकार के प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष अन्य सेवा लाभ दिया जाएगा़
डालसा की पीएलवी नेहा नवनीता ने बताया कि संगठित व असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों (महिला व पुरुष) का निबंधन अति आवश्यक है़ इस दिशा में डालसा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के कल्याण के लिए प्रत्येक स्तर पर सुचारु तरीके से कार्य करती रही है़
ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के श्रमिकों को लाभ मिल सके इसके लिए जागरूकता जरूरी है़ डालसा के सचिव फहीम किरमानी ने कहा कि असंगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले प्रत्येक क्षेत्र के श्रमिकों के सामाजिक, शारीरिक व आर्थिक विकास व उनके कल्याण के लिए सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए पीएलवी को दिशा निर्देशित किया जाता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola