झारखंड : जोन्‍हा फॉल में डूबने से 3 छात्रों की मौत, एक छात्र की बची जान

Updated:
विज्ञापन

रांची : राजधानी रांची से सटे जोन्‍हा फॉल में तीन छात्रों के डूबने से मौत हो गयी है. वहीं एक अन्‍य को बचा लिया गया है. सभी कोडरमा के रहने वाले बताये जा रहे हैं, ये सभी रांची रहकर पढ़ाई कर रहे थे. मृतक छात्रों की पहचान अंशुमान गुप्ता (22), राहुल कुमार (21) और राज […]

विज्ञापन

रांची : राजधानी रांची से सटे जोन्‍हा फॉल में तीन छात्रों के डूबने से मौत हो गयी है. वहीं एक अन्‍य को बचा लिया गया है. सभी कोडरमा के रहने वाले बताये जा रहे हैं, ये सभी रांची रहकर पढ़ाई कर रहे थे. मृतक छात्रों की पहचान अंशुमान गुप्ता (22), राहुल कुमार (21) और राज यदुवंशी (22) के रूप में हुई है. वहीं, इनके चौथे साथी (जो जिंदा है) की पहचान ऋतिक कुमार के रूप में हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि चौथा छात्र चट्‌टान के सहारे डूबने से बच गया. चश्मदीदों के अनुसार, चारो छात्र एक-एककर फॉल में छलांग लगा रहे थे. इसी दौरान सभी डूबने लगे. ऋतिक ने एक चट्‌टान को पकड़ लिया और वो डूबने से बच गया. जबकि बाकि छात्र फॉल के गहरे पानी के अंदर चले गये और उनकी मौत हो गयी.

एक अन्‍य स्रोत से मिली जानकारी के अनुसार सभी छात्र अग्रसेन गली झुमरीतिलैया के रहने वाले थे और वर्तमान में रांची के पीपी कंपाउंड में एक लॉज में रहकर पढ़ाई कर रहे थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola