रांची : वार्ड पार्षद को बतायीं समस्याएं

Updated:
विज्ञापन

रांची : वार्ड नंबर-29 के केशव नगर में रविवार को मोहल्ला विकास समिति की बैठक हुई. बैठक में मोहल्ले के लोगों ने वार्ड पार्षद सोनी परवीन को बताया कि केशव नगर एक नंबर से लेकर नौ नंबर व इरगू रोड, कुम्हार टोली में साफ सफाई की हालत खराब है. बिजली के खंभों पर लाइट नहीं […]

विज्ञापन
रांची : वार्ड नंबर-29 के केशव नगर में रविवार को मोहल्ला विकास समिति की बैठक हुई. बैठक में मोहल्ले के लोगों ने वार्ड पार्षद सोनी परवीन को बताया कि केशव नगर एक नंबर से लेकर नौ नंबर व इरगू रोड, कुम्हार टोली में साफ सफाई की हालत खराब है.
बिजली के खंभों पर लाइट नहीं है. इसके अलावा कई सड़कें कच्ची हैं, जिनको जल्द से जल्द ढलाई करवायी जाये. लोगों की मांग को सुन कर वार्ड पार्षद ने कहा कि निगम से फंड आने दिया जाये. मोहल्ले के सारे समस्याओं को दूर किया जायेगा. इस अवसर पर सुरेश गोप, कैलाश शर्मा, फैयाज वारसी, संतोष लकड़ा, राजेश तिर्की, बैजू कच्छप, अशोक पांडेय, राजू तिवारी, शाहनवाज आलम, कामरान शाह, सुनील साहू आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola