रांची : 12 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन करेगा प्राथमिक शिक्षक संघ
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Aug 2018 8:32 AM
विज्ञापन
रांची : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक रविवार को विजेंद्र चौबे की अध्यक्षता में जिला शिक्षा कार्यालय परिसर में हुई. इस दौरान 12 सूत्री मांगों पर विचार किया गया. संघ ने निर्णय लिया कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं होती, तो दस सितंबर से 72 घंटे तक मुख्य सचिव का […]
विज्ञापन
रांची : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक रविवार को विजेंद्र चौबे की अध्यक्षता में जिला शिक्षा कार्यालय परिसर में हुई. इस दौरान 12 सूत्री मांगों पर विचार किया गया. संघ ने निर्णय लिया कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं होती, तो दस सितंबर से 72 घंटे तक मुख्य सचिव का घेराव किया जायेगा. 10 सितंबर को दक्षिणी छोटानागपुर, 11 सितंबर को उत्तरी छोटानागपुर एवं 12 सितंबर को पलामू व कोल्हान प्रमंडल के शिक्षक मुख्य सचिव का घेराव करेंगे.
बैठक में संघ के प्रदेश महासचिव राममूर्ति ठाकुर, प्रवक्ता नसीम अहमद, अनूप केसरी, असदुल्ला, राकेश कुमार, संतोष कुमार, दीपक दत्ता, हरेकृष्ण चौधरी, अजय कुमार, अवधेश कुमार, अमरेश कुमार सिंह, कृष्णा शर्मा, हरी उरांव, अशोक राज, प्रवीण कुमार, श्रीकांत समेत अन्य शिक्षक शामिल थे.
शिक्षक संघ की मुख्य मांगें
जामताड़ा व साहेबगंज में शिक्षकों के स्थानांतरण पर रोक लगायी जाये 50 वर्ष से अधिक उम्र की शिक्षिका के विशेष अवकाश के लिए विभाग के आदेश पर रोक लगे उर्दू विद्यालयों में साप्ताहिक अवकाश शुक्रवार पर रोक लगे
प्रोन्नति नियमावली 1993 में प्रस्तावित संशोधन की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाये नयी पेंशन योजना के स्थान पर पुरानी पेंशन योजना लागू की जाये शिक्षकों के अंतर जिला स्थानांतरण की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाये शिक्षकों को प्रधानाध्यापक के पद पर जल्द प्रोन्नति दी जाये मृत शिक्षक के आश्रित को अनुकंपा पर जल्द नियुक्त किया जाये
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










