रांची : पॉलिटेक्निक संस्थानों में नामांकन के लिए अंतिम राउंड की काउंसेलिंग सात अगस्त से

Updated at : 05 Aug 2018 12:11 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : पॉलिटेक्निक संस्थानों में नामांकन के लिए अंतिम राउंड की काउंसेलिंग सात अगस्त से

रांची : झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद के तत्वावधान में सात अगस्त से पॉलिटेक्निक संस्थानों में नामांकन के लिए अंतिम राउंड की काउंसेलिंग का आयोजन किया गया है. यह आठ अगस्त तक चलेगी. काउंसेलिंग पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा के रिजल्ट के आधार पर होगी. इस संबंध में पर्षद के परीक्षा नियंत्रक सुरेंद्र कुमार के […]

विज्ञापन
रांची : झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद के तत्वावधान में सात अगस्त से पॉलिटेक्निक संस्थानों में नामांकन के लिए अंतिम राउंड की काउंसेलिंग का आयोजन किया गया है. यह आठ अगस्त तक चलेगी.
काउंसेलिंग पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा के रिजल्ट के आधार पर होगी. इस संबंध में पर्षद के परीक्षा नियंत्रक सुरेंद्र कुमार के हस्ताक्षर से आवश्यक सूचना जारी की गयी है.
उल्लेखनीय है कि प्रथम काउंसेलिंग 22 जून से छह जुलाई तक तथा द्वितीय काउंसेलिंग 29 जुलाई से दो अगस्त तक हुई थी. इसमें अनुशंसित अभ्यर्थियों के नामांकन के बाद बची हुई सीटों पर नामांकन लिया जायेगा. विस्तृत जानकारी के लिए पर्षद की वेबसाइट पर प्रकाशित आवश्यक सूचना देखी जा सकती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola