रांची : मुंशी के अपहरण से पहले मालिक के अपहरण का हुआ था प्रयास
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : नामकुम थाना क्षेत्र के हहाप पंचायत के सपारोम में सड़क निर्माण कार्य में लगी संतोष कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी आकाश उरांव का अपहरण से पहले अपराधियों ने उनके मालिक का भी अपहरण का प्रयास किया था. लेकिन जब अपराधी इसमें विफल हो गये, तब लेवी वसूलने के लिए मुंशी का अपहरण कर लिया. […]
विज्ञापन
रांची : नामकुम थाना क्षेत्र के हहाप पंचायत के सपारोम में सड़क निर्माण कार्य में लगी संतोष कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी आकाश उरांव का अपहरण से पहले अपराधियों ने उनके मालिक का भी अपहरण का प्रयास किया था.
लेकिन जब अपराधी इसमें विफल हो गये, ��ब लेवी वसूलने के लिए मुंशी का अपहरण कर लिया. इसके बाद अपराधियों ने मुंशी के परिवारवालों से पहले 13 लाख, फिर 12 लाख रुपये फिरौती की मांग की थी. बाद में 1.50 लाख फिरौती वसूलने के बाद 13 जून को अपराधियों ने मुंशी को मुक्त कर दिया था. कंपनी के मालिक के अपहरण के प्रयास की जानकारी नामकुम थाना की पुलिस को थी. लेकिन मामले में गंभीरता नहीं बरते जाने के कारण अपराधियों को मुंशी के अपहरण का मौका मिला.
नामकुम थाना की पुलिस ने अपहरण के प्रयास की जानकारी अपने सीनियर अधिकारियों को भी नहीं दी. इस कारण ग्रामीण एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग ने नामकुम थाना प्रभारी पंकज सौमित्र को शोकॉज किया है. पुलिस ने इस केस में विलियम होरो को गिरफ्तार किया है. उसने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. विलियम होरो ने ही अपने अन्य साथियों के साथ मिल कर 22 जुलाई को ब्यांगडीह बाजार में लाह व्यवसायी से तीन लाख रुपये लेवी की मांग की थी.
लेवी पीएलएफआइ के उग्रवादियों के नाम पर मांगी गयी थी. तब फायरिंग की बात भी सामने आयी थी. घटना के दौरान पांच अपराधियों के शामिल होने की बात सामने आयी थी. बताया जाता है कि विलियम ने अपने साथी अपराधियों का नाम भी पुलिस को बता दिया है. पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन