शिकायत करने गये वृद्ध को ही थाने में बैठाये रखा

रांची : दपीढ़ी थाना क्षेत्र स्थित बड़ी मस्जिद के समीप रहने वाले वृद्ध कमरूल होदा ने हिंदपीढ़ी पुलिस पर बेवजह थाने में बैठा कर परेशान करने का आरोप लगाया है. इससे संबंधित शिकायत उन्होंने वरीय पुलिस अधिकारियों से की है. कमरूल होदा ने बताया कि वह 21 जुलाई को जानलेवा हमला से संबंधित मामले की […]
रांची : दपीढ़ी थाना क्षेत्र स्थित बड़ी मस्जिद के समीप रहने वाले वृद्ध कमरूल होदा ने हिंदपीढ़ी पुलिस पर बेवजह थाने में बैठा कर परेशान करने का आरोप लगाया है. इससे संबंधित शिकायत उन्होंने वरीय पुलिस अधिकारियों से की है. कमरूल होदा ने बताया कि वह 21 जुलाई को जानलेवा हमला से संबंधित मामले की शिकायत दर्ज कराने दिन में हिंदपीढ़ी थाना गये थे.
लेकिन पुलिस ने उन्हें देर रात तक थाने में बैठाये रखा और अपराधियों की तरह सलूक किया. श्री होदा ने बताया कि उनके साथ उनके पड़ोस में ही रहने वाले नईम अख्तर, जमाल अख्तर और वसीम अख्तर ने मारपीट की थी. इसी मामले में शिकायत करने थाना गये थे. वहां मुंशी ने इंज्यूरी स्लिप देकर सदर अस्पताल इलाज भेज दिया. वह पैदल ही जख्मी हालत में अस्पताल पहुंचे और इलाज करवाया.
घर पहुंचने पर थाना से फोन आया कि थाना प्रभारी बुला रहे हैं. जब वह पहुंचे तो पुलिस ने बिना कुछ पूछताछ किये ही पकड़ कर मुंशी के कमरे में बैठा दिया . कमरूल का यह भी आरोप है कि जिन लोगों ने उनके साथ मारपीट की थी, उसे थाना बुलाने के बाद तुरंत छोड़ दिया गया. लेकिन उन्हें देर रात तक थाना में ही बैठाये रखा गया. जब काफी रात हो गयी, तो छोड़ दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




