संत गैब्रिएल एण्‍ड मोनिका स्‍कूल में इंटर हाउस क्विज का आयोजन

Updated:
विज्ञापन

रांची : संत गैब्रिएल एण्‍ड मोनिका स्‍कूल, एदलहातू में शनिवार को इंटर हाउस क्विज में रेडिएन्‍ट, जीनिएल, ब्‍लेज और यूलान हाउस के बच्‍चों ने बड़े जोश और उत्‍साह के साथ क्विज मास्‍टर मिस डेजी मुस्‍कान के सवालों का जवाब दिया. इस क्विज में यूलान हाउस विजेता बना. दूसरे स्‍थान पर रेडिएन्‍ट हाउस के बच्‍चे रहे. […]

विज्ञापन

रांची : संत गैब्रिएल एण्‍ड मोनिका स्‍कूल, एदलहातू में शनिवार को इंटर हाउस क्विज में रेडिएन्‍ट, जीनिएल, ब्‍लेज और यूलान हाउस के बच्‍चों ने बड़े जोश और उत्‍साह के साथ क्विज मास्‍टर मिस डेजी मुस्‍कान के सवालों का जवाब दिया. इस क्विज में यूलान हाउस विजेता बना. दूसरे स्‍थान पर रेडिएन्‍ट हाउस के बच्‍चे रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान हाउस मास्‍टर संगीता सिंह, संजय सिंह, दिव्‍या सिंह और अर्चना गुप्ता ने सभी हाउस के बच्‍चों का हौसला बढ़ाया. कार्यक्रम का संचालन साइमन सार्की ने किया.

जज की भूमिका में प्राचार्या सुषमा केरकेट्टा ने बच्‍चों को बताया कि अपने व्‍यक्तित्‍व को निखारने के लिए गुरु, पुस्‍तक, परिवार एवं समाज का साथ लें. संस्‍कारयुक्‍त ज्ञानार्जन करें और समाज सेवा के लिए अपने को योग्‍य बनावें. मौके पर शिक्षक अभिषेक मांझी, पुष्‍पा रानी, मनोरमा सिंह, पूर्णिमा पोद्दार, रिंकू देवी, वर्षा कुमारी, जॉनसन खलखो, जमुना देवी और सुनिता देवी उपस्थित थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola