रांची़ : 20 स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया गया
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची़ : राजधानी और ग्रामीण क्षेत्र के थानों की पुलिस ने एसएसपी अनीश कुमार गुप्ता के निर्देश पर बुधवार की देर रात से लेकर गुरुवार की सुबह छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान 20 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार लोगों में नक्सल, डकैती, हत्या और चोरी सहित अन्य मामलों के वारंटी शामिल हैं. रांची […]
विज्ञापन
रांची़ : राजधानी और ग्रामीण क्षेत्र के थानों की पुलिस ने एसएसपी अनीश कुमार गुप्ता के निर्देश पर बुधवार की देर रात से लेकर गुरुवार की सुबह छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान 20 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार लोगों में नक्सल, डकैती, हत्या और चोरी सहित अन्य मामलों के वारंटी शामिल हैं.
रांची पुलिस के प्रवक्ता सतीश चंद्र झा ने बताया कि हिंदपीढ़ी थाना ने मो शहबाज, राजू खान को, सुखदेवनगर थाना ने संजय चौधरी को, मेसरा ओपी ने नया बाबू को, बरियातू थाना ने विजय मुंडा और अगर राय को, राहे ओपी ने नक्सल केस में कालीचरण मुंडा को, टाटीसिलवे थाना ने बबलू चक्रवर्ती, खलारी थाना ने डकैती के केस में उमा साव, कांके थाना ने विजय मुंडा, नामकुम थाना ने महावीर नायक, ओरमांझी थाना ने अकला बेदिया, गोंदा थाना ने वासुदेव खलखो व महेश लिंडा, तुपुदाना पुलिस ने हत्या के केस में अर्जुन महतो, सदर थाना ने इंतेखाब अंसारी, जगन्नाथपुर थाना ने मो जफर अंसारी व सिल्ली थाना ने कृष्णा बेदिया व कार्तिक चंद्र महतो को गिरफ्तार किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










