रिम्स परिसर में 20 जगहों पर लगेंगे वाटर कूलर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : रिम्स में आनेवाले मरीजों और उनके परिजन को अब पीने के पानी की समस्या से नहीं होगी. अपर निदेशक हर्ष मंगला के आदेश पर रिम्स परिसर में 20 स्थानों पर वाटर कूलर लगाया जायेगा. इसके लिए प्रथम चरण में 10 स्थान चिह्नित किये गये हैं, जहां जल्द ही वाटर कूलर लगाये जायेंगे. दूसरे […]
विज्ञापन
रांची : रिम्स में आनेवाले मरीजों और उनके परिजन को अब पीने के पानी की समस्या से नहीं होगी. अपर निदेशक हर्ष मंगला के आदेश पर रिम्स परिसर में 20 स्थानों पर वाटर कूलर लगाया जायेगा. इसके लिए प्रथम चरण में 10 स्थान चिह्नित किये गये हैं, जहां जल्द ही वाटर कूलर लगाये जायेंगे. दूसरे चरण में लगाये जानेवाले 10 और वाटर कूलर के लिए चिह्नित जगहों पर बिजली के प्वाइंट लगाने का काम होना बाकी है. वर्तमान में रिम्स में आनेवाले लोगों को या तो बाहर लगे चापाकल से पानी लाना पड़ता है या फिर बाजार से बोतलबंद पानी खरीदना पड़ता है.
पीने की शुद्ध पानी के व्यवस्था के लिए 20 वाटर कूलर लगाने का आदेश दिया गया है. 10 स्थान जहां बिजली का प्वाइंट है. वहां शीघ्र वाटर कूलर लगा दिया जायेगा. शेष 10 स्थानों पर बिजली के प्वाइंट की व्यवस्था कर पानी की मशीन लगायी जायेगी.
हर्ष मंगला, अपर निदेशक (प्रशासन), रिम्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










