सर्वर में तकनीकी खराबी, ���नलाइन बिजली बिल का नहीं हो रहा भुगतान
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची. झारखंड बिजली वितरण निगम की वेबसाइट से अॉनलाइन बिजली बिल का भुगतान नहीं हो रहा है. पिछले चार दिनों से यह समस्या है. इससे उपभोक्ता परेशान हैं. इस वेबसाइट के लिंक secure.urjamitra.in पर बिल भुगतान के समय अचानक लिंक फेल हो जा रहा है. साइट पर लिखा मिलता है दिस पेज इज नॉट वर्किंग. […]
विज्ञापन
रांची. झारखंड बिजली वितरण निगम की वेबसाइट से अॉनलाइन बिजली बिल का भुगतान नहीं हो रहा है. पिछले चार दिनों से यह समस्या है. इससे उपभोक्ता परेशान हैं. इस वेबसाइट के लिंक secure.urjamitra.in पर बिल भुगतान के समय अचानक लिंक फेल हो जा रहा है.
साइट पर लिखा मिलता है दिस पेज इज नॉट वर्किंग. बोर्ड मुख्यालय के अधिकारियों ने बताया कि पिछले चार दिनों से ऐसा हो रहा है. सर्वर में कुछ तकनीकी खामी है, जिसे आइटी के एक्सपर्ट देख रहे हैं. एक से दो दिनों में ठीक होने की बात कही गयी है. बताया गया कि इजी बिजली एप और भारत बिल पेमेंट सिस्टम(बीपीएमएस) एप से अॉनलाइन भुगतान हो रहा है. इसके अलावा आरटीजीएस से भी उपभोक्ता बिल का भुगतान कर सकते हैं.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन