रांची : निर्मल हृदय में 2015 से बंद है एडॉप्शन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : निर्मल हृदय केंद्र की सुपीरियर सिस्टर मारी डियान ने कहा कि 2015 से संस्था में एडॉप्शन बंद है. लोगों के लगातार आने-जाने से यहां मरीजों की देखभाल में दिक्कत हो रही है. एक रिम्स में है, जिसका ऑपरेशन होनेवाला है़ कुल 71 लोग हैं, जिनमें बेसहारा वृद्ध व दिव्यांग भी है़ं निर्मल हृदय […]
विज्ञापन
रांची : निर्मल हृदय केंद्र की सुपीरियर सिस्टर मारी डियान ने कहा कि 2015 से संस्था में एडॉप्शन बंद है. लोगों के लगातार आने-जाने से यहां मरीजों की देखभाल में दिक्कत हो रही है. एक रिम्स में है, जिसका ऑपरेशन होनेवाला है़ कुल 71 लोग हैं, जिनमें बेसहारा वृद्ध व दिव्यांग भी है़ं निर्मल हृदय की कर्मचारी अनिमा इंदवार की बातों से लगता है कि बच्चे की डिलीवरी के दिन ही अस्पताल की गार्ड मधु देवी, उसके और बच्चे की मां के बीच बच्चा बेचने पर सहमति बन गयी थी.
सिस्टर ने अनिमा को बच्चा सीडब्ल्यूसी को देने के लिए कहा था, जिसे उन्होंने नहीं दिया़ एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मीडिया में आ रहा है कांके में हमारी काफी जमीन है, पर वहां हमारी कोई जमीन नहीं है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










