रांची : प्रोन्नति के लिए सीमित परीक्षा आयोजित करने की मांग
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : झारखंड सचिवालय सेवा के 70 सहायक प्रशाखा पदाधिकारी द्वारा प्रशाखा पदाधिकारी के पद पर प्रोन्नति देने के लिए सीमित परीक्षा आयोजन करने की मांग की गयी है. इस मांग को लेकर शुक्रवार को करीब 25 सहायक प्रशाखा पदाधिकारियों ने कार्मिक सचिव से मुलाकात की. दो वर्षों से परीक्षा संबंधित लंबित संचिका के निष्पादन […]
विज्ञापन
रांची : झारखंड सचिवालय सेवा के 70 सहायक प्रशाखा पदाधिकारी द्वारा प्रशाखा पदाधिकारी के पद पर प्रोन्नति देने के लिए सीमित परीक्षा आयोजन करने की मांग की गयी है. इस मांग को लेकर शुक्रवार को करीब 25 सहायक प्रशाखा पदाधिकारियों ने कार्मिक सचिव से मुलाकात की.
दो वर्षों से परीक्षा संबंधित लंबित संचिका के निष्पादन का आग्रह किया गया. उप सचिव अोम प्रकाश साह ने मांगों पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया. बताया गया कि प्रशाखा पदाधिकारी सीमित प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन विगत दो वर्षों से नहीं हो सका है. इससे अत्यंत पिछड़ा वर्ग से ताल्लुक रखने वाले सहायक प्रशाखा पदाधिकारी को प्रोन्नति में आरक्षण का लाभ मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










