रांची : नार्वे की कंपनी संतालपरगना में लगायेगी सोलर पावर प्लांट

Updated at : 14 Jul 2018 8:45 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : नार्वे की कंपनी संतालपरगना में लगायेगी सोलर पावर प्लांट

रांची : नार्वे की कंपनी एचएसपीसी ने संतालपरगना में 500 मेगावाट का सोलर पावर प्लांट लगाने का प्रस्ताव दिया है. इस बाबत गुरुवार को गोड्डा के सांसद निशिकांत दूबे के नयी दिल्ली स्थित आवास पर एचएसपीसी कंपनी के सीइओ डॉ असफ़र इमाम ने मुलाकात की. वह एनआरआइ हैं, जो नार्वे में रहते हैं. डॉ इमाम […]

विज्ञापन
रांची : नार्वे की कंपनी एचएसपीसी ने संतालपरगना में 500 मेगावाट का सोलर पावर प्लांट लगाने का प्रस्ताव दिया है. इस बाबत गुरुवार को गोड्डा के सांसद निशिकांत दूबे के नयी दिल्ली स्थित आवास पर एचएसपीसी कंपनी के सीइओ डॉ असफ़र इमाम ने मुलाकात की. वह एनआरआइ हैं, जो नार्वे में रहते हैं. डॉ इमाम ने प्रोजेक्ट के बाबत सांसद से बात की.
सांसद ने उन्हें संतालपरगना क्षेत्र में प्लांट लगाने का सुझाव दिया. सीइओ द्वारा कहा गया कि इस परियोजना से सोलर एनर्जी के साथ-साथ ग्रामीणों को रोज़गार के अवसर भी मिलेंगे. नॉर्वे के द्वारा इस परियोजना के लिये शत प्रतिशत राशि दी जा रही है.
पीएम के विचारों से प्रेरित होकर बनायी योजना : डॉ असफर इमाम जो भारतीय मूल के वैज्ञानिक हैं, ने बताया कि झारखंड के लगभग 450 गांवों को स्वावलंबी बनाने के लिये कंपनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों से प्रेरित होकर भारत में विकास के लिये यह योजना बनायी है. उन्होंने सांसद को बताया कि कंपनी सोलर एनर्जी से जहां गांव के अंधेरे को दूर करेगी, वहीं वहां के लोगों के बीच पिछड़ेपन, अशिक्षा व खेती की असुिवधाओं को दूर करने का काम भी करेगी.
इस वार्ता के दौरान आइएफडब्ल्यूजे के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शाहनवाज हसन, भाजपा राज्य कार्यकारिणी सदस्य अमित सिंह एवं जेजेए के राज्य महासचिव कृपासिंधु तिवारी बच्चन भी उपस्थित थे. सांसद श्री दूबे ने कहा कि कंपनी ने प्रस्ताव दिया है. उन्होंने इस बाबत उद्योग निदेशक के रविकुमार से बात की और उन्हें फॉलोअप करने को कहा है.
साथ ही परियोजना से पूर्व झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड से पावर परचेज एग्रीमेंट(पीपीए) के मुद्दे पर भी बात करने का सुझाव दिया है, ताकि कंपनी अपनी परियोजना को लेकर आगे बढ़ सके.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola