सिमडेगा कॉलेज में नामांकन के लिए 40 तो सिसई कॉलेज में मात्र 138 आवेदन

Updated at : 11 Jul 2018 8:24 AM (IST)
विज्ञापन
सिमडेगा कॉलेज में नामांकन के लिए 40 तो सिसई कॉलेज में मात्र 138 आवेदन

स्नातक व पीजी में नामांकन के लिए दूसरी बार बढ़ेगी तिथि रांची : रांची विश्वविद्यालय के स्नातक व स्नातकोत्तर में नामांकन के लिए फॉर्म जमा करने की तिथि एक बार फिर बढ़ायी जायेगी. विवि द्वारा पहले 18 जून से 30 जून तक व फिर दस जुलाई तक फॉर्म जमा करने की तिथि निर्धारित की गयी […]

विज्ञापन

स्नातक व पीजी में नामांकन के लिए दूसरी बार बढ़ेगी तिथि

रांची : रांची विश्वविद्यालय के स्नातक व स्नातकोत्तर में नामांकन के लिए फॉर्म जमा करने की तिथि एक बार फिर बढ़ायी जायेगी. विवि द्वारा पहले 18 जून से 30 जून तक व फिर दस जुलाई तक फॉर्म जमा करने की तिथि निर्धारित की गयी थी. इसके बाद भी कई कॉलेजों में नामांकन के लिए आवेदन जमा करनेवाले विद्यार्थियों की संख्या उपलब्ध सीट से भी कम है.

विश्वविद्यालय में पहली बार नामांकन के लिए ऑनलाइन नामांकन फॉर्म जमा लिया गया है. दस जुलाई तक विवि के नौ कॉलेजों में नामांकन के लिए अावेदन जमा करनेवाले विद्यार्थियों की संख्या एक हजार से कम है.

सिमडेगा कॉलेज में सबसे कम मात्र 55 विद्यार्थी ने ही नामांकन के लिए फॉर्म जमा किया है, जिनमें से मात्र 40 विद्यार्थियों ने शुल्क जमा किया है. बिरसा कॉलेज खूंटी, जेएन कॉलेज धुर्वा, बीएनजे कॉलेज सिसई, केसी भगत कॉलेज बेड़ो, पीपीके कॉलेज बुंडू, केओ कॉलेज गुमला, मांडर कॉलेज मांडर, रामलखन सिंह यादव कॉलेज व सिमडेगा कॉलेज में नामांकन के लिए अंतिम रूप से आवेदन जमा करनेवाले विद्यार्थियों की संख्या एक हजार से कम है. ऑफलाइन भी नामांकन फॉर्म जमा लिया गया है, लेकिन इसे अभी ऑनलाइन नहीं किया गया है.

मारवाड़ी व वीमेंस कॉलेज पहली पसंद : रांची विवि में सभी अंगीभूत कॉलेजों को मिला कर नामांकन के लिए जितने फॉर्म जमा हुए हैं, उनमें से आधे से अधिक मारवाड़ी कॉलेज व रांची महिला कॉलेज में जमा हुए हैं. मारवाड़ी कॉलेज में 11,373 विद्यार्थियों ने आवेदन किये, जिनमें से 9168 विद्यार्थियों ने शुल्क जमा किया. रांची महिला महाविद्यालय में 7287 छात्राओं ने आवेदन किया, जिनमें से 5985 छात्राओं ने शुल्क जमा किया.

साइंस में नामांकन के लिए नहीं मिल रहे हैं विद्यार्थी

विश्वविद्यालय के लगभग आधा दर्जन से अधिक अंगीभूत कॉलेजों में कई विषयों में नामांकन के लिए जितनी सीट उपलब्ध है, उससे काफी कम संख्या में आवेदन जमा हुआ है. राजधानी से बाहर के कॉलेजों में साइंस संकाय में नामांकन के लिए विद्यार्थी नहीं मिल रहे हैं.

ऑनलाइन फॉर्म जमा करने में भी विद्यार्थियाें को काफी परेशानी हो रही है. विद्यार्थी आवेदन लेकर विश्वविद्यालय मुख्यालय व कॉलेजों का चक्कर लगा रहे हैं. विद्यार्थी यह शिकायत लेकर विवि पहुंच रहे हैं कि उनका अावेदन तो जमा हो गया, पर शुल्क जमा नहीं हो पा रहा है. कुछ विद्यार्थियों का कहना है कि उनके बैंक खाता से शुल्क की राशि तो कट गयी, पर शुल्क जमा होने का कंफरमेशन नहीं हो पा रहा है.

रांची विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों में आवेदन व शुल्क की स्थिति

कॉलेज आवेदन शुल्क जमा

बिरसा कॉलेज खूंटी 761 625

जेएन कॉलेज धुर्वा 319 189

मारवाड़ी कॉलेज 11373 9168

बीएनजे कॉलेज सिसई 163 138

केसी भगत कॉलेज बेड़ो 840 752

पीपीके कॉलेज बुंडू 1094 879

बीएस कॉलेज लोहरदगा 2428 1939

केओ कॉलेज गुमला 542 465

रांची वीमेंस कॉलेज 7287 5985

डोरंडा कॉलेज 2381 1519

मांडर कॉलेज 764 657

अरएलएसवाई कॉलेज 1558 736

सिमडेगा कॉलेज 55 40

इंटरमीडिएट कला संकाय का रिजल्ट विलंब से जारी होने व समय पर मार्क्स सीट नहीं मिलने के कारण कई विद्यार्थी नामांकन के लिए आवेदन जमा नहीं कर सके. विद्यार्थियों की परेशानी को देखते हुए स्नातक व पीजी में नामांकन के लिए आवेदन जमा करने की तिथि बढ़ायी जायेगी. इसकी विस्तृत जानकारी बुधवार को जारी की जायेगी.

डॉ रमेश कुमार पांडेय, कुलपति रांची विवि

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola