रांची :बिना हस्ताक्षर जांची कॉपी, मिले थे 10 अंक, स्क्रूटनी हुई, तो हुए 46 अंक

Updated at : 07 Jul 2018 6:10 AM (IST)
विज्ञापन
रांची :बिना हस्ताक्षर जांची कॉपी, मिले थे 10 अंक, स्क्रूटनी हुई, तो हुए 46 अंक

रांची :रांची विश्वविद्यालय के बीएससी के स्नातक पार्ट वन के एक विद्यार्थी को दस अंक मिले, लेकिन उसे उत्तर पुस्तिका में परीक्षक ने 36 अंक दिये थे. वह फेल हो गया था. परीक्षार्थी ने स्क्रूटनी के लिए आवेदन जमा किया, तो यह बात सामने आयी कि उसके एक प्रश्न के उत्तर की जांच नहीं की […]

विज्ञापन
रांची :रांची विश्वविद्यालय के बीएससी के स्नातक पार्ट वन के एक विद्यार्थी को दस अंक मिले, लेकिन उसे उत्तर पुस्तिका में परीक्षक ने 36 अंक दिये थे. वह फेल हो गया था. परीक्षार्थी ने स्क्रूटनी के लिए आवेदन जमा किया, तो यह बात सामने आयी कि उसके एक प्रश्न के उत्तर की जांच नहीं की गयी है.
उत्तरपुस्तिका में 20 अंक का एक प्रश्न परीक्षक ने बिना मूल्यांकित किये ही छोड़ दिया था. जिसका मूल्यांकन कराया गया और उसे 10 अंक दिये गये. तब उसका कुल प्राप्तांक 46 हो गया. इसके बाद वह पास हुआ, क्योंकि ऑनर्स में पास मार्क 45 होता है. उत्तरपुस्तिका को लेकर विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर डॉ दिवाकर मिंज खुद शुक्रवार को रांची विश्वविद्यालय के वनस्पति शास्त्र विभाग पहुंचे.
उन्होंने वनस्पति शास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष को पूरे मामले के बारे में बताया. इसके बाद विभाग के एक शिक्षक ने उत्तरपुस्तिका में बिना मूल्यांकन के रह गये 20 अंक के प्रश्न का मूल्यांकन किया. मूल्यांकन के बाद परीक्षार्थी को 46 अंक मिले. प्रॉक्टर उत्तरपुस्तिका लेकर पुन: विश्वविद्यालय मुख्यालय पहुंचे. परीक्षार्थी के रिजल्ट देने की प्रक्रिया शुरू की. विद्यार्थी को एक-दो दिनों में रिजल्ट दे दिया जायेगा.
रांची विवि के प्रॉक्टर डॉ दीवाकर मिंज खुद कॉपी लेकर पहुंचे वनस्पति शास्त्र विभाग
उत्तरपुस्तिका पर नहीं थे परीक्षक के हस्ताक्षर
उत्तरपुस्तिका पर परीक्षक ने हस्ताक्षर भी नहीं किये थे. परीक्षार्थी स्नातक पार्ट वन की परीक्षा में शामिल हुआ था. स्क्रूटनी के बाद परीक्षार्थी पास हो गया. अब वह पढ़ाई के लिए आगे नामांकन ले सकेगा.
क्या कहते हैं विवि के प्रॉक्टर
रांची विवि के प्रॉक्टर डॉ दिवाकर मिंज ने कहा है छात्र हित विश्वविद्यालय की पहली प्राथमिकता है. विद्यार्थी को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसलिए वे खुद उत्तरपुस्तिका लेकर पहुंच गये थे. एक दिन में प्रक्रिया पूरी कर ली गयी. रिजल्ट तैयार करने का काम शुरू कर दिया गया है. एक-दो दिनों में रिजल्ट दे दिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola