रांची : पीडीएस दुकानों में मिलेंगे कॉस्मेटिक्स व अन्य सामान, विभाग निकालेगा रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल

Updated at : 03 Jul 2018 12:52 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : पीडीएस दुकानों में मिलेंगे कॉस्मेटिक्स व अन्य सामान, विभाग निकालेगा रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल

रांची : सरकार की जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानों में अनाज व अन्य खाद्य पदार्थों के अलावा कॉस्मेटिक्स व अन्य चीजें भी मिलेंगी. यहां अभी मिल रहे पीडीएस सामान चीनी, नमक व केरोसिन के अलावा नन पीडीएस सामान जैसे पाउडर दूध, स्टेशनरी, सेनिटरी नैपकिन, बेबी फूड, खाद्य तेल, मेवा, साबुदाना, पोस्ता, शेविंग क्रीम, मच्छर भगाने […]

विज्ञापन
रांची : सरकार की जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानों में अनाज व अन्य खाद्य पदार्थों के अलावा कॉस्मेटिक्स व अन्य चीजें भी मिलेंगी.
यहां अभी मिल रहे पीडीएस सामान चीनी, नमक व केरोसिन के अलावा नन पीडीएस सामान जैसे पाउडर दूध, स्टेशनरी, सेनिटरी नैपकिन, बेबी फूड, खाद्य तेल, मेवा, साबुदाना, पोस्ता, शेविंग क्रीम, मच्छर भगाने वाली चीजें, मसाला व बल्ब सहित कुल 50 चीजें उपलब्ध होंगी. गत वर्ष 28 नवंबर को विभागीय मंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में इन 50 वस्तुअों का चयन किया गया था. इन सामान की बिक्री के लिए अभी हर जिले की 25-25 पीडीएस दुकानों का चयन हो रहा है.
इन्हें दीनदयाल लोक वस्तु भंडार के नाम से जाना जायेगा. योजना यह है कि विभिन्न वस्तु भंडारों को एक माह के क्रेडिट (उधार) पर सामान मिलेगा. इसे बेच कर वह संबंधित कंपनी को पैसा देंगे. इसके बाद यह रोलिंग होती रहेगी. इधर, खाद्य आपूर्ति विभाग ने इन्हीं शर्तों के साथ इच्छा की अभिव्यक्ति (रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल) के माध्यम से इच्छुक कंपनियों से प्रस्ताव मांगने की तैयारी कर रहा है. दरअसल पीडीएस दुकानदारों की आय बढ़ाने तथा इससे बढ़ कर दूर-दराज के ग्रामीणों को रोजाना की जरूरत की चीजें सस्ती दर पर मुहैया कराने के लिए यह योजना शुरू की जा रही है.
नन पीडीएस की 50 वस्तुएं मिलेंगी
दर कम होगी
विभाग लोक वस्तु भंडार में सामान की आपूर्ति को इच्छुक कंपनियों से अधिकतम खुदरा मूल्य से कम दर पर प्रस्ताव मांगेगा. न्यूनतम दर वाली कंपनियां आपूर्ति के लिए चयनित होंगी. वहीं लागत में अंतर का लाभ उपभोक्ता व पीडीएस डीलर दोनों को निर्धारित अनुपात में मिलेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola