रांची : नगर विकास को भेजी गयी अभियंता पारस की सेवा

Updated:
विज्ञापन

रांची : पथ निर्माण विभाग के चर्चित अधीक्षण अभियंता पारस कुमार की सेवा नगर विकास एवं आवास विभाग को भेज दी गयी है. पथ निर्माण विभाग द्वारा कुल आठ अभियंताओं का तबादला किया गया है. इसकी अधिसूचना जारी कर दी गयी है. प्रतीक्षारत कार्यपालक अभियंता अजय रजक को मुख्य अभियंता (यातायात) कार्यालय का योजना एवं […]

विज्ञापन
रांची : पथ निर्माण विभाग के चर्चित अधीक्षण अभियंता पारस कुमार की सेवा नगर विकास एवं आवास विभाग को भेज दी गयी है. पथ निर्माण विभाग द्वारा कुल आठ अभियंताओं का तबादला किया गया है. इसकी अधिसूचना जारी कर दी गयी है.
प्रतीक्षारत कार्यपालक अभियंता अजय रजक को मुख्य अभियंता (यातायात) कार्यालय का योजना एवं समन्वय पदाधिकारी, नवलेश कुमार को राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल, गुमला का प्रभारी कार्यपालक अभियंता, श्रीकांत सिंह को एडीबी-टू व साज में जीएम पीएमयू का अतिरिक्त प्रभार, रघुवंश चौधरी को राष्ट्रीय उच्च पथ उपभाग, रांची के मुख्य अभियंता का तकनीकी सलाहकार, विनोद कुमार झा को सहायक अभियंता, योजना एवं मूल्यांकन, मुख्य अभियंता कार्यालय रांची, सुरेंद्र प्रसाद को सहायक अभियंता, गुण नियंत्रण, पथ प्रमंडल दुमका और प्रभात कुमार को सहायक अभियंता अनुश्रवण, राष्ट्रीय उच्च पथ अंचल धनबाद के पद पर पदस्थापित किया गया है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola