झारखंड वैश्य संघर्ष मोर्चा का धरना जारी
Updated at : 03 Jul 2018 12:50 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : झारखंड में पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण देने, वैश्य आयोग का गठन करने, शेष बचे 13 वैश्य उप जातियों को भी तत्काल राष्ट्रीय ओबीसी सूची में शामिल करने समेत अन्य मुद्दों को लेकर झारखंड वैश्य संघर्ष मोर्चा के बैनर तले सोमवार को लगातार दूसरे दिन राजभवन के समक्ष धरना दिया गया. सोमवार के […]
विज्ञापन
रांची : झारखंड में पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण देने, वैश्य आयोग का गठन करने, शेष बचे 13 वैश्य उप जातियों को भी तत्काल राष्ट्रीय ओबीसी सूची में शामिल करने समेत अन्य मुद्दों को लेकर झारखंड वैश्य संघर्ष मोर्चा के बैनर तले सोमवार को लगातार दूसरे दिन राजभवन के समक्ष धरना दिया गया. सोमवार के धरना में पलामू, कोल्हान एवं संताल परगना प्रमंडल के कई जिलों से वैश्य मोर्चा के पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए.
राज्यपाल को 13 सूत्री मांग पत्र सह स्मार पत्र सौंपा गया. साथ ही मांग की गयी कि 16 जुलाई से आरंभ होनेवाले विधानसभा के माॅनसून सत्र में राज्य सरकार प्रस्ताव लाये. धरना में प्रेमशंकर भगत, राजेंद्र गुप्ता, उपेंद्र साहू, शिवपूजन साहू, हीरानाथ साहू, रामजी प्रसाद, अशोक गुप्ता, दिलीप राम, कपिल प्रसाद साहू, अजय प्रजापति आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




