रांची : लगातार तीन बैठक में शामिल नहीं होनेवाली महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष और पदाधिकारियों को पद मुक्त किया गया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jul 2018 12:48 AM
विज्ञापन
रांची : 30 जून 2018 को प्रदेश महिला कांग्रेस कार्यकारिणी समिति तीसरी बैठक में लगातार अनुपस्थित रहने वाली पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों को पदमुक्त किया गया है. अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की महासचिव व झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की प्रभारी नेटा डिसूजा के निर्देश पर यह कार्रवाई की गयी. महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष […]
विज्ञापन
रांची : 30 जून 2018 को प्रदेश महिला कांग्रेस कार्यकारिणी समिति तीसरी बैठक में लगातार अनुपस्थित रहने वाली पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों को पदमुक्त किया गया है. अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की महासचिव व झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की प्रभारी नेटा डिसूजा के निर्देश पर यह कार्रवाई की गयी.
महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष आभा सिन्हा ने बताया कि नेटा डिसूजा के झारखंड प्रभारी बनने के बाद प्रदेश महिला कांग्रेस कार्यकारिणी समिति एवं जिलाध्यक्षों की तीन बैठक हो चुकी है. इसमें से कुछ जिलाध्यक्ष एवं पदाधिकारी लगातार तीनों बैठक में शामिल नहीं हुईं और न ही अपनी अनुपस्थिति का कोई कारण बताना उचित समझा. इस कारण तत्काल प्रभाव से पदमुक्त किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










