झारखंड : 11 कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा

Updated at : 02 Jul 2018 6:15 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड : 11 कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा

झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ के नये अध्यक्ष और नये सचिव के नाम पर बनी सहमति अनिल जालान अध्यक्ष, तो विक्रम खेतावत बनेंगे सचिव रांची : झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ, रांची की वार्षिक आमसभा रविवार को मैकी रोड स्थित लालजी हिरजी इन्क्लेव में हुई. अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने की. चुनाव संयोजक […]

विज्ञापन
झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ के नये अध्यक्ष और नये सचिव के नाम पर बनी सहमति
अनिल जालान अध्यक्ष, तो विक्रम खेतावत बनेंगे सचिव
रांची : झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ, रांची की वार्षिक आमसभा रविवार को मैकी रोड स्थित लालजी हिरजी इन्क्लेव में हुई. अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने की. चुनाव संयोजक अजय बथवाल व सह संयोजक मनोज सिंघानिया ने 2018-20 की कार्यकारिणी के लिए 11 कार्यकारिणी के सदस्यों की घोषणा की.
इन सदस्यों में अनिल जालान, अमरचंद बेगानी, अनूप लाखोटिया, विमल जैन, महेश बजाज, प्रमोद सारस्वत, प्रतीक मोर, संजय कुमार अग्रवाल, उमाशंकर कानोडिया, विक्रम खेतावत, विनय मिड्ढा शामिल हैं. अब इन 11 निर्विरोध चुने गये सदस्यों के बीच पदाधिकारियों का चयन बुधवार या गुरुवार को होगा.
आधिकारिक घोषणा नहीं हुई : सूत्रों के अनुसार इन कार्यकारिणी सदस्यों में अनिल जालान को अध्यक्ष, तो विक्रम खेतावत को सचिव बनाये जाने पर सदस्यों के बीच सहमति बन गयी है. हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है.
अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने कहा कि दो साल के दौरान सदस्यों का काफी सहयोग रहा. यही कारण है कि संघने ऊंचाइयां हासिल की. सचिव अनिल जालान ने अपने प्रतिवेदन के माध्यम से दो सालों के कार्यकलापों की जानकारी लोगों के समक्ष रखी.
कोषाध्यक्ष अनूप लाखोटिया ने 2016-18 के आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया. संविधान संशोधन कमेटी के चेयरमैन मनोज सिंघानिया ने संविधान संशोधन के कुछ बिंदुओं पर चर्चा की और उसे आम सभा से पारित कराया.
पूर्व अध्यक्ष पंकज पोद्दार, अजय बथवाल, सुबोध गुप्ता सहित कई सदस्यों ने चर्चा-परिचर्चा कर आम सभा में प्रस्ताव रखे. इसे पारित कराया. वर्तमान कार्यकारिणी सदस्यों व सब कमेटी के सदस्यों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया.
सदस्यों ने अध्यक्ष प्रवीण लोहिया के दो साल के सफल नेतृत्व के लिए एक सुर में बधाई दी. सभा में सह सचिव विनय मिड्ढा, अनूप लाखोटिया, मनोज सिंघानिया, अमरचंद बेगानी, प्रमोद सारस्वत, विक्रम खेतावत, प्रतीक मोर, सुबोध जायसवाल सहित कई सदस्य उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola