रांची : मदरसे और गांवों में पानी की समस्या जल्द दूर कर दी जायेगी : मो कमाल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : खुदिया गांव स्थित मदरसा जामिया शहीद शेख भिखारी के परिसर में ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इसमें राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष मो कमाल खान और उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह सेठी भी शामिल हुए़ मो कमाल खान ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से सभी धर्म के लोगों से मिलने और […]
विज्ञापन
रांची : खुदिया गांव स्थित मदरसा जामिया शहीद शेख भिखारी के परिसर में ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इसमें राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष मो कमाल खान और उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह सेठी भी शामिल हुए़
मो कमाल खान ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से सभी धर्म के लोगों से मिलने और उनके बीच प्यार बांटने का अवसर मिलता है. आयोग के निर्देश पर आलिम व फाजिल की परीक्षा अगले वर्ष से विश्वविद्यालय स्तर से होगी़ इससे जारी डिग्री की मान्यता पूरे देश में होगी. मदरसों के शैक्षणिक स्तर में भी सुधार होगा.
मदरसे व गांव में पानी की समस्या जल्द ही दूर करायी जायेगी़ उपाध्यक्ष गुरुविंदरसिंह सेठी ने लोगों को ईद की मुबारकबाद दी़ उन्होंने कहा की जरूरत है कि हम एक-दूसरे के पर्व-त्योहारों को मिलजुलकर मनायें.
मदरसों में धार्मिक शिक्षा के साथ दुनियावी शिक्षा जरूर दें, अन्यथा ये बच्चे पिछड़ जायेंगे़ इस अवसर पर मदरसा प्रबंधक द्वारा मदरसे की समस्याओं को लेकर आयोग को ज्ञापन सौंपा गया़ आयोग द्वारा हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया गया़
कार्यक्रम में बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सोना खान, आलमगीर अंसारी, मौलाना शोएब रजा, कारी अय्यूब, तजेंद्र सिंह, कारी अंसार, रब्बिल अहमद, मो आसिफ, मो इरशाद, असजद रजा, शेख यासीन, शेख अनवर, शेख कुर्बान, आलम खान, शेख महमूद खालिक खान, मुंतजिर अहमद रजा, देवेंद्र महतो, मुफ्ती अब्दुल कुद्दूस आदि मौजूद थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










