सीने में बोल्डर लगने से डीएसपी घायल, ऑर्किड में भर्ती

Updated:
विज्ञापन

रांची : मिशन चौक के पास बुधवार को दो समुदायों के बीच हुई पत्थरबाजी में डीएसपी राजकुमार मेहता घायल हो गये. पत्थरबाजों को समझाने के दौरान बोल्डर (पत्थर के आकार का) उसके सीने में लगा. इसके बाद डीएसपी लड़खड़ा गये. तत्काल ही उनके साथ चल रहे पुलिसकर्मियों ने उन्हें संभाला और आर्किड मेडिकल सेंटर पहुंचाया. […]

विज्ञापन

रांची : मिशन चौक के पास बुधवार को दो समुदायों के बीच हुई पत्थरबाजी में डीएसपी राजकुमार मेहता घायल हो गये. पत्थरबाजों को समझाने के दौरान बोल्डर (पत्थर के आकार का) उसके सीने में लगा. इसके बाद डीएसपी लड़खड़ा गये. तत्काल ही उनके साथ चल रहे पुलिसकर्मियों ने उन्हें संभाला और आर्किड मेडिकल सेंटर पहुंचाया. डीएसपी को आर्किड के कैजुअल्टी में भर्ती किया गया है. तत्काल उनकी एक्सरे जांच करायी गयी, जिसमें मांशपेशियों में गहरी चोट की पुष्टि हुई है. कैजुअल्टी के डॉक्टरों ने आवश्यक दवाएं देकर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी. घायल डीएसपी राजकुमार मेहता ने प्रभात खबर से कहा कि पत्थरबाजी तो पत्थरबाजी होती है. पत्थरबाजी करने वाले सारे दोषी होते हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन
एक्सरे करने पर हुई है मांशपेशियों में गहरी चोट की पुष्टि
तनावपूर्ण माहौल, स्कूल की छुट्टी और भयभीत थीं छात्राएं
मिशन चौक के पास कई सरकारी व मिशन स्कूल है. बुधवार को सुबह मिशन चौक के पास दो समुदाय के बीच तनावपूर्ण स्थिति के बीच दोपहर 12 बजे छुट्टी हो गयी. तनावपूर्ण माहौल के बीच स्कूल से निकली छात्राएं भयभीत थीं. वह तेजी से अपने घर की ओर निकलते दिखीं. वहीं, कुछ स्कूल में छात्र व छात्राओं के परिजन अपने बच्चों को लेने चले आये थे. कई स्कूलों ने छुट्टी के बावजूद स्कूल को गेट बंद रखा. माहौल शांत होने के बाद विद्यार्थियों को स्कूल से जाने दिया गया.
अभिभावकों को कहना था कि ऐसी स्थिति में तो वह अपने बच्चे को स्कूल भेजकर सशंकित रहेंगे कि उनका बच्चा स्कूल से निकलने के बाद सकुशल घर पहुंचेगा या नहीं. प्रशासन को एेसे तनावपूर्ण स्थल को चिह्नित कर पुलिस फोर्स की तैनाती करनी चाहिए.
पूरा शहर हो गया अस्त-व्यस्त
घटना के बाद पूरे शहर जाम हो गया था. डंगरा टोली चौक के पास से ही मिशन चौक की ओर आने वाले वाहनाें को डायवर्ट कर दिया गया था. इधर इस्ट जेल रोड से आने वाले वाहनों को भी सर्कुलर रोड की ओर डायवर्ट कर दिया गया था. इससे सर्कुलर रोड पूरी तरह जाम हो गया था. मेन रोड से मिशन चौक की ओर आने वाले वाहन भी चर्च रोड की ओर डार्यवर्ट कर दिया गया थाा, जिससे पूरा शहर अस्त-व्यस्त हो गया था.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola