आमने-सामने आ गये थे दो समुदायों के लोग, हो रही थी पत्थरबाजी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
माैके पर पहुंचे समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों ने स्थिति को संभाल लिया सीने में बोल्डर लगने से डीएसपी घायल, ऑर्किड में भर्ती रांची : मिशन चौक के पास बुधवार को दो समुदायों के बीच हुई पत्थरबाजी में डीएसपी राजकुमार मेहता घायल हो गये. पत्थरबाजों को समझाने के दौरान बोल्डर (पत्थर के आकार का) उसके सीने में […]
विज्ञापन
माैके पर पहुंचे समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों ने स्थिति को संभाल लिया
आपके शहर में
विज्ञापन
सीने में बोल्डर लगने से डीएसपी घायल, ऑर्किड में भर्ती
रांची : मिशन चौक के पास बुधवार को दो समुदायों के बीच हुई पत्थरबाजी में डीएसपी राजकुमार मेहता घायल हो गये. पत्थरबाजों को समझाने के दौरान बोल्डर (पत्थर के आकार का) उसके सीने में लगा. इसके बाद डीएसपी लड़खड़ा गये. तत्काल ही उनके साथ चल रहे पुलिसकर्मियों ने उन्हें संभाला और आर्किड मेडिकल सेंटर पहुंचाया. डीएसपी को आर्किड के कैजुअल्टी में भर्ती किया गया है. तत्काल उनकी एक्सरे जांच करायी गयी, जिसमें मांशपेशियों में गहरी चोट की पुष्टि हुई है. कैजुअल्टी के डॉक्टरों ने आवश्यक दवाएं देकर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी. घायल डीएसपी राजकुमार मेहता ने प्रभात खबर से कहा कि पत्थरबाजी तो पत्थरबाजी होती है. पत्थरबाजी करने वाले सारे दोषी होते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन