रांची : आज से होगा इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज का निरीक्षण
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : रांची विश्वविद्यालय के मोरहाबादी स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज में बुधवार से बार काउंसिल की टीम निरीक्षण करेगी. इसकी तैयारी कुछ दिनों से चल रही है. मंगलवार को रांची विवि के कुलपति डॉ रमेश कुमार पांडेय ने संस्थान का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिये. कुलपति के साथ प्रतिकुलपति डाॅ कामिनी कुमार, […]
विज्ञापन
रांची : रांची विश्वविद्यालय के मोरहाबादी स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज में बुधवार से बार काउंसिल की टीम निरीक्षण करेगी. इसकी तैयारी कुछ दिनों से चल रही है. मंगलवार को रांची विवि के कुलपति डॉ रमेश कुमार पांडेय ने संस्थान का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिये. कुलपति के साथ प्रतिकुलपति डाॅ कामिनी कुमार, प्रो अशोक कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. वहीं, विवि कर्मचारियों ने निरीक्षण से संबंधित पूरी तैयारी कर ली है.
ऑफिस से लेकर क्लास रूम को तैयार कर लिया गया है. तीन दिन तक सात सदस्यीय टीम संस्थान और इससे जुड़े कागजात का मुआयना करेगी. मोरहाबादी में इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडी सेंटर का भवन बनकर तैयार है. टीम की जांच रिपोर्ट के बाद ही पढ़ाई शुरू करने की प्रक्रिया शुरू हो सकती है. सेंटर में पांच वर्षीय एलएलबी की पढ़ाई शुरू होगी. इसमें इंटर पास विद्यार्थी नामांकन ले सकते हैं. पठन-पाठन शुरू करने को लेकर शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गयी है. नियुक्ति के लिए विश्वविद्यालय द्वारा आवेदन आमंत्रित किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन