ePaper

VIDEO : AJSU नेता सुदेश महतो पर JMM के पूर्व विधायक अमित महतो के गंभीर आरोप

Updated at : 18 May 2018 10:04 AM (IST)
विज्ञापन
VIDEO : AJSU नेता सुदेश महतो पर JMM के पूर्व विधायक अमित महतो के गंभीर आरोप

रांची : झारखंड की राजधानी रांची से सटे सिल्ली विधानसभा उपचुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर उतना ही तेज होता जा रहा है. prabhatkhabar.com की टीम सिल्ली विधानसभा में चुनाव प्रचार अभियान और वहां की स्थिति का जायजा लेने पहुंची, तो झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड की राजधानी रांची से सटे सिल्ली विधानसभा उपचुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर उतना ही तेज होता जा रहा है. prabhatkhabar.com की टीम सिल्ली विधानसभा में चुनाव प्रचार अभियान और वहां की स्थिति का जायजा लेने पहुंची, तो झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के पूर्व विधायक और पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी सीमा महतो के पति अमित महतो ने अपने प्रतिद्वंद्वी और ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी के अध्यक्ष, जो काफी अरसे तक सिल्ली के विधायक भी रहे हैं, पर गंभीर आरोप लगाये.

अमित महतो ने कहा कि वह अपनी पत्नी की जीत के प्रति आश्वस्त हैं. उन्होंने यह भी बताया कि क्षेत्र के विकास के लिए जो सपने उन्होंने देखे थे, उसे पूरा क्यों नहीं कर पाये. अमित महतो ने कहा कि वह सिल्ली में जो काम करना चाहते थे, यदि हो जाते, तो विधानसभा क्षेत्र का कायाकल्प हो जाता. उन्होंने आजसू पार्टी और उसके नेताओं पर झारखंड की जनता से दगा करने का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि झारखंड के लोगों के हक मारने वालों के साथ सुदेश महतो खड़े हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola