33.5 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

रांची : हाइकोर्ट में न्यायिक कार्यों से अलग रहे, पुलिस अत्याचार की निंदा की

रांची : गढ़वा, बोकारो, रांची, गिरिडीह व धनबाद के अधिवक्ता के साथ विगत दिनों पुलिस द्वारा मारपीट करने के विरोध में शुक्रवार को झारखंड हाइकोर्ट में अधिवक्ताअों ने न्यायिक कार्य नहीं किया. पुलिस के खिलाफ आक्रोशित अधिवक्ताअों ने अपने को न्यायिक कार्यों से अलग रखा. अधिवक्ताअों ने गढ़वा के एसपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने […]

रांची : गढ़वा, बोकारो, रांची, गिरिडीह व धनबाद के अधिवक्ता के साथ विगत दिनों पुलिस द्वारा मारपीट करने के विरोध में शुक्रवार को झारखंड हाइकोर्ट में अधिवक्ताअों ने न्यायिक कार्य नहीं किया.
पुलिस के खिलाफ आक्रोशित अधिवक्ताअों ने अपने को न्यायिक कार्यों से अलग रखा. अधिवक्ताअों ने गढ़वा के एसपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने व उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की. प्रदर्शनकारी अधिवक्ताअों ने पुलिस के खिलाफ जम कर नारेबाजी की. एडवोकेट्स एसोसिएशन झारखंड हाइकोर्ट के तत्वावधान में अधिवक्ताअों की कलमबंद हड़ताल सफल रही. दोपहर में एसोसिएशन की दोबारा आम सभा हुई, जिसमें कलम बंद हड़ताल को जारी रखने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया.
उल्लेखनीय है कि तीन मई को एडवोकेट्स एसोसिएशन की आपात आमसभा में कलम बंद हड़ताल करने का निर्णय लिया गया था. उधर, अधिवक्ताअों की कलम बंद हड़ताल के बावजूद विभिन्न अदालतों में न्यायाधीश निर्धारित समय पर बैठे, लेकिन पक्ष रखने के लिए कोई अधिवक्ता उपस्थित नहीं हुआ. अधिवक्ताअों की कलम बंद हड़ताल के कारण लगभग दो हजार सिविल, क्रिमिनल सहित अन्य मामलों की सुनवाई प्रभावित हुई.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें