ePaper

झारखंड : फरवरी के दूसरे सप्ताह में हो सकता है कोल इंडिया चेयरमैन का इंटरव्यू, कोयला मंत्रालय लेगा इंटरव्यू

Updated at : 30 Jan 2018 5:21 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड : फरवरी के दूसरे सप्ताह में हो सकता है कोल इंडिया चेयरमैन का इंटरव्यू, कोयला मंत्रालय लेगा इंटरव्यू

35 अफसरों के आवेदन करने की सूचना रांची : कोल इंडिया के स्थायी चेयरमैन के लिए फरवरी माह के दूसरे सप्ताह में इंटरव्यू हो सकता है. इस बार कोयला मंत्रालय को इंटरव्यू लेना है. पहली बार कोल इंडिया के स्थायी चेयरमैन के चयन की जिम्मेदारी कोयला मंत्रालय द्वारा गठित सर्च कमेटी के पास है. इससे […]

विज्ञापन
35 अफसरों के आवेदन करने की सूचना
रांची : कोल इंडिया के स्थायी चेयरमैन के लिए फरवरी माह के दूसरे सप्ताह में इंटरव्यू हो सकता है. इस बार कोयला मंत्रालय को इंटरव्यू लेना है. पहली बार कोल इंडिया के स्थायी चेयरमैन के चयन की जिम्मेदारी कोयला मंत्रालय द्वारा गठित सर्च कमेटी के पास है. इससे पूर्व कोल इंडिया के चेयरमैन के लिए पब्लिक सेक्टर इंटरप्राइजेज इंटरव्यू लेता रहा है.
पिछले दो बार से कोल इंडिया के चेयरमैन की कमान सिंगरैनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड (एससीसीएल) के चेयरमैन को मिलती रही है. इस बार भी वहां के चेयरमैन एन श्रीधर ने इस पद के लिए‍ अपनी दावेदारी पेश की है. कोल इंडिया के प्रभारी चेयरमैन सह सीसीएल के सीएमडी गोपाल सिंह सहित 35 अफसरों के आवेदन करने की सूचना है. ज्ञात हो कि पिछले साल 31 अगस्त को एस भट्टाचार्य के रिटायर होने के बाद गोपाल सिंह को प्रभारी चेयरमैन बनाया गया था.
इससे पूर्व दोनों आइएएस रहे हैं चेयरमैन
कोल इंडिया के चेयरमैन पद पर बीते दो बार से एससीसीएल के चेयरमैन रहे अधिकारी का ही चयन हो रहा है. एस नरसिंह राव और एस भट्टाचार्य दोनों एससीसीएल के चेयरमैन थे. दोनों भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी थे. एस नरसिंह राव कोल इंडिया चेयरमैन के पद से इस्तीफा देकर तेलंगना सरकार में सलाहकार बन गये थे.
नहीं मिले थे योग्य अधिकारी
पूर्व में कोल इंडिया चेयरमैन पद के लिए पब्लिक सेक्टर इंटरप्राइजेज बोर्ड ने इंटरव्यू का आयोजन किया था. इसमें योग्य अधिकारी नहीं मिल पाये थे. उसी वक्त बोर्ड ने नये सिरे से चेयरमैन खोजने की अनुशंसा की थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola