कुशवाहा समाज में राजनीतिक चेतना जगाने की है जरूरत : नागमणि

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पिस्कानगड़ी: झारखंड प्रदेश कुशवाहा महासभा के प्रतिनिधियों का मिलन समारोह रविवार को मनोकामना नगर में हुआ. इसमें रांची, लोहरदगा, गुमला, रामगढ़, हजारीबाग, जमशेदपुर सहित कई जिले के प्रतिनिधि शामिल हुए. कार्यक्रम का उदघाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री सह रालोसपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नागमणि, हजारीबाग के पूर्व सांसद भुनेश्वर प्रसाद मेहता, गांडेय विधायक जयप्रकाश वर्मा, महासभा […]

विज्ञापन
पिस्कानगड़ी: झारखंड प्रदेश कुशवाहा महासभा के प्रतिनिधियों का मिलन समारोह रविवार को मनोकामना नगर में हुआ. इसमें रांची, लोहरदगा, गुमला, रामगढ़, हजारीबाग, जमशेदपुर सहित कई जिले के प्रतिनिधि शामिल हुए.

विज्ञापन

कार्यक्रम का उदघाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री सह रालोसपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नागमणि, हजारीबाग के पूर्व सांसद भुनेश्वर प्रसाद मेहता, गांडेय विधायक जयप्रकाश वर्मा, महासभा के राष्ट्रीय सचिव व झारखंड प्रभारी शिवशरण कुशवाहा, महेंद्र वर्मा, हकीम चंद्र महतो, विजय महतो, नंदकिशोर मेहता ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि ने कहा कि समाज के लोगों में सामाजिक चेतना के साथ-साथ राजनैतिक चेतना जगाने की जरूरत है. जब तक हम राजनीति में अपनी ताकत का एहसास नहीं करायेंगे, तबतक सरकार हमारी कुछ नहीं सुनेगी. झारखंड में कुशवाहा की अच्छी आबादी के बावजूद राज्य सरकार हमें प्रतिनिधित्व नहीं दे रही है. हमें संगठित होकर हक की लड़ाई के लिए तैयार रहना होगा.

भुनेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि झारखंड के कुशवाहा अब अपने अधिकार के प्रति सजग हैं. झारखंड में 15 प्रतिशत आबादी कुशवाहा जाति की है, लेकिन संगठित नहीं होने के कारण समाज का सिर्फ वोट बैंक के रूप इस्तेमाल हो रहा है. अब समाज जाग चुका है. विधायक जयप्रकाश वर्मा ने कहा कि संगठन में ही शक्ति है और शक्ति के वजूद को राजनीति में दिखाने की जरूरत है. झारखंड में एक नेतृत्वकर्ता जो सामाजिक कार्य में रुचि रखता हो, ऐसे लोगों को चुन कर उन्हें बागडोर देने की जरूरत है. तभी संगठन मजबूत होगा व राष्ट्रीय पार्टी भी हमें तरजीह देंगी.

शिवशरण कुशवाहा ने कहा कि झारखंड के कुशवाहा समाज में राजनीतिक जागरूकता की कमी है. इसके लिए समाज के संगठन को गांव से शहर तक संगठित करने की जरूरत है. हकीम चंद्र महतो ने कहा कि संगठित समाज से ही राजनैतिक लाभ की अपेक्षा की जा सकती है. अध्यक्ष महेंद्र वर्मा ने समाज में दहेज प्रथा मिटाने के लिए सामूहिक विवाह कराने पर बल दिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय महतो ने की.

संचालन प्रदीप कुमार महतो व प्रेमसागर महतो ने किया. धन्यवाद ज्ञापन सांसद प्रतिनिधि केदार महतो ने किया. कार्यक्रम को प्रदेश उपाध्यक्ष राजकिशोर महतो, नंदकिशोर मेहता, प्रदेश सचिव जुगल प्रसाद व सुधीर कुशवाहा, बजरंग महतो, युवा अध्यक्ष अभय मेहता, रांची जिलाध्यक्ष छत्रधारी महतो, चुड़ामनी महतो, संतोष मेहता सहित कई लोगों ने संबोधित किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola