मारवाड़ी कॉलेज से घर लौट रही छात्रा का मोबाइल झपटा, बाइक सवार फरार
कोतवाली थाना रांची
रांची में एक छात्रा से मोबाइल छीनने की घटना सामने आई है. मारवाड़ी कॉलेज से घर लौटते समय बाइक सवार युवक ने छात्रा का मोबाइल झपट लिया और फरार हो गया. मामले की FIR कोतवाली थाना में दर्ज कराई गई है.
रांची. कोतवाली थाना क्षेत्र में सेवा सदन अस्पताल के पास बाइक सवार युवक छात्रा का मोबाइल झपटकर फरार हो गया. पिठोरिया निवासी छात्रा जिज्ञासा कुमारी ने मामले को लेकर कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
मोबाइल पर बात कर रही थी छात्रा
प्राथमिकी के अनुसार, 10 सितंबर की दोपहर करीब डेढ़ बजे जिज्ञासा मारवाड़ी कॉलेज से पैदल घर लौट रही थी. इसी दौरान वह मोबाइल पर बात कर रही थी. सेवा सदन अस्पताल से कुछ पहले पीछे से बाइक सवार युवक आया और उसके हाथ से मोबाइल झपट लिया.
इसके बाद युवक बाइक से बड़ा तालाब की ओर तेजी से भाग निकला. छात्रा ने पुलिस से आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. पुलिस प्राथमिकी के आधार पर मामले की जांच कर रही है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए