रांची में तेज रफ्तार वाहन ने ट्रांसफॉर्मर में मारी टक्कर, JBVNL को 2.95 लाख का नुकसान

Updated:
विज्ञापन

लालपुर थाना, रांची

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची के लालपुर में एक तेज रफ्तार वाहन ने बिजली के ट्रांसफार्मर को जोरदार टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया. इस हादसे के कारण इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है. पुलिस अज्ञात वाहन और चालक की पहचान करने में जुटी हुई है.

विज्ञापन

रांची से राजेश कुमार की रिपोर्ट

विज्ञापन

रांची. लालपुर थाना क्षेत्र के नवीन मित्रा रोड पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बिजली के ट्रांसफॉर्मर में जोरदार टक्कर मारी. यह हादसा राजकुमार अग्रवाल के घर के पास हुआ. टक्कर इतनी जोरदार थी कि 200 केवीए का ट्रांसफॉर्मर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. इसके बाद लालपुर इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गयी. इस वजह से लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा और अंधेरे में रहना पड़ा.

घटना को लेकर विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, लालपुर के सहायक विद्युत अभियंता अनूप कुमार महतो ने लालपुर थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. महतो ने कहा, "अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए ट्रांसफॉर्मर में सीधी टक्कर मार दी."

बिजली गुल: ट्रांसफॉर्मर से टकराया अज्ञात वाहन, पुलिस की तलाश जारी

हादसे में झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) को करीब 2.95 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान होने की बात प्राथमिकी में कही गयी है. पुलिस को दिये आवेदन में वाहन और उसके चालक की पहचान कर त्वरित कार्रवाई करने का आग्रह किया गया है. साथ ही नियमानुसार नुकसान की भरपाई कराने की मांग की गयी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है और अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola