रांची के चुटिया में शराब दुकान के कर्मचारी से मारपीट का आरोप, मालिक समेत तीन पर प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन

चुटिया थाना रांची

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची के चुटिया थाना क्षेत्र में शराब दुकान के कर्मचारी के साथ मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है. आरोप है कि मामूली कहासुनी पर दुकान मालिकों ने कर्मचारी और उसके परिवार के साथ अभद्रता की.

विज्ञापन

रांची से राजेश कुमार की रिपोर्ट

विज्ञापन

रांची. चुटिया थाना क्षेत्र में मेन रोड ओवरब्रिज के पास स्थित 'बॉटम्स अप' शराब दुकान के कर्मचारी के साथ मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है. घटना को लेकर न्यू किशोरगंज रोड नंबर-चार निवासी यश अग्रवाल (31) ने चुटिया थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

प्राथमिकी में यश अग्रवाल ने आरोप लगाया है कि दुकान के मालिकों ने मामूली बात को लेकर उनके साथ मारपीट की. उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान उनके माता-पिता और पत्नी के खिलाफ जातिसूचक शब्दों और अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया गया.

सीसीटीवी फुटेज में घटना होने का दावा

यश अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है. उन्होंने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच करने की बात कही है.

मामले में शरबजीत सिंह बग्गा, परमिंदर सिंह बग्गा उर्फ राजा बग्गा और गगनदीप सिंह भसीन को नामजद आरोपी बनाया गया है. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola