विधायक ने किया 18 लाख की योजनाओं का उदघाटन
विधायक ने किया 18 लाख की योजनाओं का उदघाटन
रामगढ़. नगर परिषद वार्ड 27 में विधायक सुनीता चौधरी ने 18 लाख की दो योजनाओं की सौगात ग्रामीणों को दी है. विधायक ने नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 27 के पारडीह में आठ लाख 21 हजार की लागत से एनएच 33 से सुरेश महतो के घर तक पेबर्स ब्लॉक रोड व हुहुआ में नौ लाख 80 हजार की लागत से दिनेश महतो के घर से स्टार चिल्ड्रेन स्कूल तक पेबर्स ब्लॉक रोड का उदघाटन किया. विधायक सुनीता चौधरी ने कहा कि गांव को मुख्य सड़क से जोड़ने का काम तेजी से किया जा रहा है. मौके पर आजसू के केंद्रीय सचिव मनोज कुमार महतो, वार्ड पार्षद रोशन कुमार, काशीनाथ मुंडा, महेंद्र चौधरी, करण कुमार, पुरुषोत्तम कुमार, संतोष महतो, नरेश महतो, खेमलाल महतो, लालबाबू मुंडा, उमेश महतो, मौमिन कुमार, रवि उपस्थित थे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए