रामगढ़ में योग समिति की बैठक, प्रशिक्षित सह योग शिक्षकों से जन-जन तक योग पहुंचाने का आह्वान

Updated:
विज्ञापन

पतंजलि येाग समिति की बैठक में सह योग शिक्षक के प्रमाण पत्र के साथ योग शिक्षक व सदस्य. | Prabhat Khabar Network

रामगढ़ में भारत स्वाभिमान और पतंजलि योग समिति की बैठक में योग कक्षाओं के विस्तार पर चर्चा हुई और 24 प्रतिभागियों को सह योग शिक्षक का प्रमाण पत्र दिया गया।

विज्ञापन

रामगढ़. भारत स्वाभिमान सह पतंजलि योग समिति की बैठक रविवार को जिला कार्यालय रामगढ़ में आयोजित की गयी. अध्यक्षता भारत स्वाभिमान के जिला संयोजक प्रमोद लाल ने की. बैठक में भारत स्वाभिमान के राज्य प्रभारी रामजीवन पांडेय और पतंजलि योग समिति के जिला अध्यक्ष बासुदेव मुंडा मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

योग कक्षाओं के विस्तार पर हुआ विचार-विमर्श

बैठक में पूर्व में लिये गये निर्णयों की समीक्षा की गयी. साथ ही जिले में योग कक्षाओं के विस्तार को लेकर चर्चा की गयी. एक से पांच अक्टूबर तक हरिद्वार में आयोजित होने वाले विशेष योग शिविर में प्रतिभागियों को भेजने पर भी विचार-विमर्श किया गया. प्रतिभागियों को शिविर के नियमों की जानकारी देने के साथ आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया.

इस अवसर पर 24 सहयोग प्रशिक्षण शिविर के प्रतिभागियों के बीच सह योग शिक्षक का प्रमाण पत्र वितरित किया गया.

योग को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

रामजीवन पांडेय ने प्रशिक्षित सह योग शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि पतंजलि योग समिति के मंच से जुड़ना गौरव की बात है. योग करने के साथ जन-जन तक योग पहुंचाने का अवसर मिला है, जिसे पूरी निष्ठा के साथ निभाना चाहिए.

उन्होंने कहा कि हरिद्वार में आयोजित विशेष शिविर में प्रतिभागियों को योग, अध्यात्म, वेद, उपनिषद, गीता और सनातन का व्यापक ज्ञान प्राप्त होगा. योग गुरु स्वामी रामदेव के मार्गदर्शन में योग को नजदीक से देखने और समझने का अमूल्य अवसर मिलेगा. उन्होंने सभी प्रतिभागियों से शिविर का पूरा लाभ उठाने की अपील की.

बैठक में जिला कोषाध्यक्ष रजनीकांत, पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी वासुदेव, चितरपुर प्रखंड प्रभारी प्रमोद पासवान, धनंजय कुमार, भरत अग्रवाल, अमरनाथ वर्मा, उमेश महतो, झलकु महतो, सुशांत मुंडा, राधाकांत वल्लभ, विजय ठाकुर, सुरेंद्र प्रसाद, विमला देवी, उर्मिला सिंह, अशोक प्रसाद, सुप्रभा कुमारी, अरुण कुमार दांगी, जंगाई राम, मनोहर स्वर्णकार, प्रभात भदानी, मोतीलाल प्रसाद और नागेंद्र महली मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola