उरीमारी के शिशु विद्या मंदिर में शिक्षक दिवस पर उत्सव का माहौल, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
फोटो कैप्शन 6 उरीमारी-1 शिक्षक दिवस में शामिल शिक्षक व विद्यार्थी | Prabhat Khabar Network
उरीमारी के शिशु विद्या मंदिर में शिक्षक दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शिक्षकों को सम्मानित कर उनके योगदान को याद किया गया।
उरीमारी. टिपला सयाल स्थित शिशु विद्या मंदिर में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. विद्यार्थियों ने शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित भी किया.
आपके शहर में
शिक्षक बच्चों के भविष्य निर्माण में अहम
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के उप-व्यवस्थापक विकास कुमार ने कहा कि महान शिक्षाविद् और भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस मनाया जाता है. उन्होंने कहा कि शिक्षक बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण के साथ उनके उज्ज्वल भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. बेहतर समाज और राष्ट्र के निर्माण में भी शिक्षकों का योगदान अहम है.
विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुनैना कुमारी और उप-प्रधानाध्यापक योगेंद्र प्रसाद गुप्ता ने विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने शिक्षकों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संस्कार और अनुशासन को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया.
सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
समारोह में विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया. कार्यक्रम में रंजू सिंह, होमा नाज़नीन, अंजलि गुप्ता, अंजलि सिंह राठौर, रेखा शर्मा, मैरिज स्टिल पन्ना, संगीता कुमारी, अंजलि कौर, आमिन तबस्सुम, रीता सिंह और प्रिया कुमारी सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए